Close

बैंकॉक के बच्चों जैसा दिखता है भारती सिंह का दूसरा बेटा यशवीर उर्फ काजू, कॉमेडी क्वीन ने खुद बताई ये बात और इसके पीछे की वजह भी, जानकर हंसी छूट जाएगी आपकी (Bharti Singh Reveals Her Second Child Yashveer Aka Kaaju Look Like Bangkok Children, Comedy Queen Give Reason Behind This)

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ( Bharti Singh) का छोटा बेटा यशवीर उर्फ काजू 7 महीने (7th Month old yashveer urff Kaju) का हो गया है. अपने लेटेस्ट व्लॉग में भारती सिंह ने खुद ये बात बताई है कि उनका छोटा बेटा काजू बैकॉक के बच्चों की तरह दिखता है. कॉमेडियन ने इस बात के पीछे का कारण भी अपने व्लॉग में बताया है.

Bharti Singh Second Child Yashveer

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली लाइफ की अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इसी के चलते भारती सिंह अक्सर अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारती ने अपने दूसरे बेटे यशवीर उर्फ काजू के बारे में एक बात फनी बात बताई.

Bharti Singh Second Child Yashveer

हमेशा की तरह मस्त रहने वाली भारती में वीडियो में बताया कि उनका छोटा बेटा यशवीर यानी काजू का थाईलैंड में कंसीव हुआ था. इसलिए वह बैंकॉक के बच्चों जीएसए दिखाई देता है. भारती की ये बात सुनकर उनके आसपास खड़े लोग हंसने लगते हैं. बता दें कि भारती और हर्ष को छोटा बेटा काजू अब 7महीने का हो गया है.

Bharti Singh Second Child Yashveer

साल 2025, दिसंबर में भारती और उनके पति, राइटर हर्ष लिम्बाचिया ने काजू का वेलकम किया था. काजू का एक बड़ा भाई भी है, जिसका नाम लक्ष्य उर्फ गोला है और अभी वह 4 साल का है.

Bharti Singh Second Child Yashveer

अभी कुछ दिन पहले ही भारती और हर्ष ने अपने 7 महीने के काजू का विधि विधान के साथ अन्नप्राशन किया था. इस विधि विधान के तहत काजू को फर्स्ट टाइम सॉलिड फूड खिलाया था. इस अन्नप्रासन सेरेमनी में हर्ष और भारती के परिवार वाले, उनके करीबी दोस्त और उनकी टीम के लोग शामिल हुए थे.

Share this article