Close

दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के बर्थडे पर अनुपम खेर हुए इमोशनल, शेयर की अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज, साथ में लिखा भावुक कर देने वाला नोट (Anupam Kher Emotional On Late Friend Satish Kaushik Daughter Birthday, Vanshika Shares Unseen Photos Videos Writes Emotional Note)

आज, 15 जुलाई को दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका का बर्थडे है. वंशिका के बर्थडे को खास बनाने के लिए अनुपम खेर ने उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है. एक्टर ने बर्थडे के मौके पर वंशिका की अनदेखी फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. साथ उन्होंने वंशिका के लिये एक इमोशनल नोट भी लिखा है.

Satish Kaushik Daughter

अनुपम खेर ने अपने बेस्ट फ्रेंड सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक को उनके जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है. इस मौके को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं,जिनमें वंशिका के बचपन से लेकर आज तक की यादें हैं.

Satish Kaushik Daughter

एक्टर ने वंशिका के लिए भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा है – माय डियरेस्ट वंशिका बेटी, हैप्पी बर्थडे. भगवान तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां, अच्छी सेहत और खूबसूरत जिंदगी दें, भगवान तुम्हारे सारे सपने पूरा करें. मेरे लिए तुम हमेशा से मेरी बेटी की तरह रही हो. जब सतीश हमारे साथ थे, तब भी मैं तुम्हें अपनी बेटी और अपना फ्रेंड मानता था. कुछ रिश्ते खून के नहीं होते, बल्कि प्यार, विश्वास और अपनापन से बनते हैं. हमारा रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है.

Satish Kaushik Daughter

अनेक मौके ऐसे होते हैं, जब हम अपना प्यार शब्दों में बयान नहीं कर पाते हैं पर आज मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा. हर खुशी में और हर मुश्किल में, मैं तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुम्हारे लिए खड़ा रहूंगा. कौन जानता है, भविष्य में जब तुम्हारी शादी होगी, तो शायद मुझे तुम्हारा कन्यादान करने का सौभाग्य भी मिले. हालांकि उस दिन में अभी बहुत समय है, लेकिन आज यह सोचकर ही मेरा दिल प्यार और अपनापन से भर जाता है.

Anupam Kher and Satish Kaushik Daughter

अंत में एक्टर ने लिखा – मुझे यकीन है कि तुम्हारे पापा और मेरा बेस्ट फ्रेंड सतीश आज ऊपर से तुमको देख कर मुस्कुरा रहे होंगे. तुम्हें अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे होंगे. जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी बेटी. भगवान तुम्हें हमेशा खुश और सुरक्षित रखें.

Anupam Kher and Satish Kaushik Daughter

अनुपम खेर की इस दिल को छू लेने वाली पोस्ट को पढ़ कर फैंस भी इमोशनल हो रहे है और कमेंट बॉक्स में वंशिका को बर्थडे विश कर रहे हैं.

Share this article