टेलीविजन की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस में से एक जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) पिछले काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर न्यूज़ में बनी हुई हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 12 सालों बाद जेनिफर दूसरी शादी (Jennifer Winget wedding) रचाने जा रही हैं. और अब लेटेस्ट न्यूज़ के अनुसार जेनिफर कल ही दुल्हन बनने जा रही हैं. कल वो अपने सिंगापुर बेस्ड बैंकर (Jennifer to marry Singapore Based banker) बॉयफ्रेंड विलियम इस्माइल संग शादी के बंधन (Jennifer Winget To Marry Again) में बंधने जा रही हैं.

हालांकि कि एक्ट्रेस की ओर से शादी को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों के अनुसार कल ही वो अपने बॉयफ्रेंड विलियम इस्माइल की ऑफिशियल पत्नी बन जाएंगी. उनकी शादी से जुड़ी और भी डिटेल्स (Jennifer Winget's wedding date) सामने आ चुकी हैं.

इनसाइडर के मुताबिक जेनिफर कल यानी गुरुवार को यूके में एक बेहद इंटिमेट सेरेमनी में विलियम इस्माइल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी. रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी 'व्हाइट वेडिंग' होगी, जिसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स और क्लोज़ फ्रेंड्स शामिल होंगे. अपनी वेडिंग में जेनिफर कार्लेओ का डिजाइन किया हुआ सफेद ब्राइडल गाउन पहनेंगी.

41 साल की जेनिफर लंबे समय से विलियम (Ishmael William) को डेट कर रही हैं और उनके साथ हैप्पी स्पेस में हैं. विलियम ने हॉलीडेज के दौरान विंगेट को प्रपोज किया था और जेनिफर ने भी हां कर दी थी. जेनिफर और विलियम साथ में बहुत खुश हैं और इस रिश्ते को परमानेंट करने जा रहे हैं.

विलियम की बात करें तो, वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं. वो सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं. विलियम फाइनेंस सेक्टर में काम करते हैं. विलियम को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है. वो मीडिया की नज़रों से भी दूर रहना चाहते हैं.

बता दें कि जेनिफर की ये दूसरी शादी है. इससे पहले 2012 में उन्होंने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. दोनों की मुलाकात टीवी शो 'कोई मिल गया' के सेट पर हुई थी, वहीं दोनों को प्यार हुआ और उन्होंने शादी रचा ली. लेकिन शादी के 2 साल बाद ही 2014 में दोनों का तलाक हो गया.
