
भूमि पेडनेकर ने आज अपना जन्मदिन अपनी कुल देवी के आशीवार्द के साथ आरंभ किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई ख़ूबसूरत तस्वीरें साझा कीं. कहीं पर वे ईश्वर का आशीवार्द ले रही हैं, प्रार्थना कर रहीं तो कहीं पर भोजन का लुत्फ़ उठा रही हैं.

उनके बर्थडे फोटोज़ पर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. उनके को-स्टार आयुष्मान खुराना जिनके साथ उन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘दम लगाकर हईशा’ से की थी, ने भी लव इमोजी के साथ- हैप्पी बर्थडे भूमिज... कहते हुए बधाई दी. साथ ही उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी मुबाकरबाद दी.

भूमि ने बर्थडे पोस्ट पर आकर्षक फोटोग्राफ्स शेयर करते हुए कहा- आज मैं एक साल और समझदार हो गई हूं... मैंने अपने दिन की शुरुआत अपनी कुल देवी का आशीर्वाद लेकर की. वे हम सभी के जीवन में प्यार, रोशनी और ख़ुशहाली लाएं.
आपके मैसेज और कॉल के लिए धन्यवाद! आज बेइंतहा प्यार से भरपूर महसूस कर रही हूं.

भूमि के इन प्यारी बातों ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया. उन्होंने भी उन पर अपना भरपूर प्यार लुटाया.





Photo Courtesy: Social Media
