टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Divyanka Tripathi -Vivek Dahia) के घर पर मई महीने में जुड़वां बच्चों (Twins Babies) का वेलकम हुआ है. जुड़वां बच्चों के जन्म के 40 दिन बाद कपल ने पूरे विधि विधान के साथ बच्चों का नामकरण संस्कार (Naming Ceremony) किया. कपल ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में जुड़वा बच्चों के नामकरण की खूबसूरत झलकियां शेयर की है.

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया वीडियो शेयर किया हैं. इस वीडियो में दिव्यांका ने अपने फैंस को ये बताया कि उनके जुड़वा बेटों के जन्म हुए 40 दिन यानि सवा महीना हो गया है. बच्चों के नामकरण के मौके पर दहिया फैमिली ने घर में सत्यनारायण की पूजा रखी है.

वीडियो में दिव्यांका और विवेक पूरे विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ भगवान सत्या नारायण की पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पूजा संपन्न होने के बाद दिव्यांका ने अपने ब्लॉग में बताया- आज , सवा महीने पूरे होने के बाद हम बच्चों का नाम संस्करण भी रहे हैं.'

कपल पान के पत्ते पर अपने दोनों बच्चों का नाम लिखा. पूजा समाप्त होने के बाद विवेक ने एक एक करके अपने दोनों बेटों के कानों में उनका नाम बताया. पूरे वीडियो में कपल ने अपने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है.

ध्यान देने वाली बात ये है इस ब्लॉग में एक्ट्रेस ने अपने ट्विन्स बेटों के नाम रिवील नहीं किए हैं. लगता है अपने अगले ब्लॉग में कपल बच्चों के नाम रिवील करेगा.
