Close

नीना गुप्ता के पास नहीं थे C-Section डिलीवरी कराने तक के पैसे, लोगों ने दी थी एबॉर्शन कराने की सलाह, बनीं बिन-ब्याही मां, अब एक्ट्रेस के पास है खुशहाल परिवार (Neena Gupta Had Not Money For The  C Section Delivery People Suggested An Abortion Now She Has A Happy Family)

बेबाक और बिंदास एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर अपनी सक्सेस की कहानी खुद लिखी है. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ की किसी चुनौती से कम नहीं थीं. बिन ब्याही मां (Unmarried Mother) बनीं.अकेले अपने दम पर बेटी की परवरिश की और आज इंडस्ट्री में खुद का एक अलग मुकाम हासिल किया.

Neena Gupta

एक दौर था जब वे वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थी. दोनों की मुलाकात हुई. दोस्ती प्यार में बदली. विवियन रिचर्ड्स पहले से ही शादी शुदा थे. उन्होंने नीना गुप्ता से शादी नहीं की. लेकिन अफेयर होने की वजह से दोनों लिव-इन में रहने लगे. इसी बीच नीना प्रेग्नेंट हो गईं.

Neena Gupta

तब नीना को दुनिया भर की बातें सुनने को मिली, लोगों ने बिन ब्याही मां बनने के ताने मारे. एक्ट्रेस के दोस्तों और करीबी लोगों ने उन्हें अबॉर्शन कराने की सलाह दी. लेकिन नीना ने अबॉर्शन न कराने का फैसला लिया और एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया. जिसका नाम मसाबा गुप्ता है. मसाबा Aaj फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी फैशन डिज़ाइनर है.

Neena Gupta

नीना गुप्ता ने लोगों के तानों को नज़रअंदाज़ कर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को खुद मैनेज किया. क्या आप जानते हैं कि जब एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थी. डिलीवरी का समय करीब आ रहा था, उनके पास सी-सेक्शन डिलीवरी कराने तक के पैसे नहीं थे. नीना का अकाउंट खाली था, सिर्फ़ 2000  रूपये थे उनके अकाउंट में. जबकि उस समय सी सेक्शन डिलीवरी कराने का ख़र्च 10 हज़ार रुपए तक आता था.

Neena Gupta

डॉक्टरों ने पहले ही एक्ट्रेस को बता दिया था कि बेबी सेजेरियन से ही होगा। इसलिए पैसों का इंतज़ाम कर लें. नीना बहुत परेशान थी. लेकिन किस्मत ने साथ दिया। डिलीवरी से ठीक पहले पैसों का इंतज़ाम हो गया. नीना को टैक्स रिफंड के रूप में 10 हजार रुपये मिल गए थे. ये 10 हज़ार रुपए उनके लिए किसी मिरेकल से कम नहीं थे.

Neena Gupta

मुंबई मिरर को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने सिंगल मदर बनने की जर्नी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. तब इंटरव्यू में नीना ने कहा था- जितनी समझ मुझे में आज हैं, उस समय होती तो वे कभी भी बच्चे को जन्म नहीं देती. क्योंकि बच्चे को माता-पिता दोनों की ज़रूरत होती है. साल 2008 में नीना गुप्ता ने विवेक मेहरा संग शादी कर ली. आज उनका पास हंसता खेलता परिवार है.

Share this article