ब्लॉक बस्टर फिल्म 12th फेल एक्टर विक्रांत मैसी ( Vikrant Massey) अपनी अगली फिल्म मुसाफ़िर कैफे (Upcoming Film Musafir Caffe) की वजह से एक बार फिर से लाइम लाइट में हैं. इसी के चलते हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने अपने बेटे वरदान (Son Vardaan) के लिए दिल को छू लेने वाली बात कही है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में विक्रांत ने बताया कि पापा बनने के बाद उनकी बिल्कुल ही बदल गई है. एक्टर ने ये भी कहा कि हर बच्चा दुनिया में अपनी किस्मत और ब्लेसिंग्स लेकर आता है.

इंटरव्यू के दौरान विक्रांत ने कहा- हमारी फैमिली में ये बात कहते हैं कि हर बच्चा इस दुनिया में अपनी किस्मत लेकर आता है. मैं भी इस बात पर विश्वास करता हूं. मेरे बेटे वरदान के जन्म के बाद मेरी लाइफ में बहुत कुछ बदल गया है. लाइफमैन इतना कुछ दिया है कि अब और ज्यादा मैं उस से नहीं मांग सकता. इसके लिए मैं अपनी जिंदगी का बहुत आभारी हूं.

बता दें कि विक्रांत और शीतल ठाकुर ने 14 फरवरी, 2022 को अपने घर पर कोर्ट मैरिज की थी. फिर 18 फरवरी को अपने होम टाउन में शादी के बंधन में बंधे थे. फरवरी 2024 में कपल के घर बेबी बॉय का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने वरदान रखा.
