टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Soon To Be Karishma Tanna) जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं. डिलीवरी से पहले एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद कर लिया है. एक्ट्रेस ने अपने हसबैंड संग अपना अपना मैटरनिटी फोटोशूट (Maternity Photoshoot) कराया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं. शादी के करीबन 4 साल बाद करिश्मा तन्ना और वरुण बांगरा अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं. हाल ही में करिश्मा ने अपने हसबैंड वरुण संग मैटरनिटी शूट कराया है.

करिश्मा तन्ना अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की यादों को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी के चलते एक्ट्रेस ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरों की झलकियां अपने फैंस को दिखाई हैं. इन खूबसूरत तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं.

शेयर की गई इन तस्वीरों में वरुण कभी अपनी वाइफ के बेबी बंप पर किस करते हुए तो कभी मां बनने वाली करिश्मा पर प्यार लुटाते हुए तो कभी अलग अलग पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक फोटोज में तो कपोल के साथ उनके फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं.

मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन लिखा है - मूमेंट्स, लम्हे'. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेज कलर के वन पीस सिंपल गाउन में बहुत प्यारी लग रही है. एक्ट्रेस ने अपने हाथ में बुरी नजर से बचने के लिए काला धागा बांधा हुआ है.

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस अपना प्यार दिखा रहे हैं. किसी ने congratulations लिख कर कपल को बधाई दी है तो किसी ने बेबी गर्ल या बेबी बॉय गेस कर कमेंट किया है. बहुत सारे लोगों ने रेड हार्ट वाले इमोजी सेंड किए हैं.

