दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) इन दिनों लाइफ का हैप्पीएस्ट फेज़ में हैं. शादी के 10 साल बाद जुड़वा बेटों (Divyanka Tripathi's twin babies) की मां बनकर दिव्यांका की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. वो पूरा समय बेटों की परवरिश में बिजी हैं और मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने 26 मई को ट्विन्स को वेलकम किया था. 26 जुलाई को उनके ट्विन्स दो महीने (Divyanka Tripathi's twins turn two) के हो गए और उनकी टू मंथ एनिवर्सरी कपल ने क्यूटेस्ट अंदाज़ (Divyanka Tripathi celebrates her twins baby boys two month birthday) में सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

दिव्यांका या विवेक ने 2 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तो नहीं शेयर की हैं, लेकिन सेलिब्रेशन की झलक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जरूर शेयर की है और अपने बेबी बॉयज़ को 2 मंथ बर्थडे विश किया है.

एक्ट्रेस ने जो फ़ोटो कोलाज शेयर किया है, उसमें वो अपने लाडलों को गोद में थामकर उन पर प्यार लुटा रही हैं. पापा विवेक दहिया ने भी अपने जुड़वां बेटों को सीने से लगा रखा है और उन्हें प्यार से निहारते दिख रहे हैं. दोनों के चेहरे पर पैरेंट्स बनने की खुशी और सुकून साफ झलक रही है.

फ़ोटो पोस्टर के साथ उन्होंने अपने बेटों को 2 मंथ बर्थडे विश करते हुए लिखा है, "हैप्पी 2 मंथ अडोरेबल बेबी बॉयज़. आप दोनों को बेशुमार प्यार, अच्छी हेल्थ, खुशियां और अनगिनत आर्शीवाद मिले. ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा बना रहे."

इस मौके पर कपल ने मिनी केक्स भी कट किए, जिसकी झलक भी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. फैंस और सेलेब्स दिव्यांका के बच्चों को 2 महीने का होने पर बधाई दे रहे हैं. अब सभी को बेबीज के फेस रिवील और नाम के रिवील होने का इंतजार है.

बता दें कि ट्विन्स के एक महीने के होने पर भी दिव्यांका और विवेक ने वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था और बेबीज़ पर इसी तरह प्यार लुटाया था.
