Close

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी ने बाली में कराया अपना शुद्धिकरण, मंगेतर समीक्षा संग किया 13 फव्वारों के नीचे स्नान, मांगी मन्नत (Archana Puran Singh Son Ayushmaan Sethi Had Water Purification In Bali With Fiance Samiksha Vlog)

टीवी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archna Puran Singh) के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी अपनी मंगेतर (Ayushman Sethi With His Fiance) संग बाली ट्रिप (Bali Trip) पर निकले है. इस ट्रिप के दौरान आयुष्मान और उनकी मंगेतर समीक्षा ने बाली के एक ऐसे मंदिर में पहुंचे, जहां पूजा अर्चना करने के बाद दोनों ने अपना शुद्धिकरण कराया. 13 फव्वारे के नीचे स्नान कर अपनी मनचाही मुराद भी मांगी.

बाली ट्रिप के दौरान बनाए गए व्लॉग में आयुष्मान ने बताया कि वो बाली के तिर्ता एम्पुल मंदिर गए थे. उस मंदिर में 'वॉटर प्यूरिफिकेशन सेरेमनी' की जाती है. इस सेरेमनी के लिए आयुष्मान और समीक्षा ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहने .

पूरी श्रद्धा के साथ भगवान को फूल चढ़ाए, हाथ जोड़कर पूजा अर्चना की. फिर दोनों ने इसके बारे में बातें की. और फिर उन्होंने मंदिर के पारंपरिक तालाब में जाकर नहाकर अपना शुद्धीकरण किया.

उन्होंने बताया कि शुद्धिकरण का मतलब तालाब में बने हुए 13 फव्वारे के नीचे नहाकर खुद को शुद्ध करना. यह की खास बात है कि हर एक फव्वारे के नीचे स्नान करने के बाद एक मन्नत मांगनी होती है.

आयुष्मान ने अपने व्लॉग में वॉटर प्यूरिफिकेशन सेरेमनी फोटोज शेयर की हैं.

सारी रस्में निभाने के बाद आयुष्मान और समीक्षा ने बताया कि स्नान करने के बाद उन्हें बहुत अच्छा फील हो रहा है. मन को शांति और सुकून महसूस हो रहा है.

Share this article