मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी दूसरी शादी भी टूटने के कगार पर है. सिंगर ने 4 महीने पहले ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ईशा रेखी (Isha Rekhi) से शादी रचाई थी, लेकिन अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार (Badshah's married life in trouble) की खबरें आ रही हैं. और इन खबरों को हवा तब मिली जब उनकी वाइफ ने रोते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ज़िंदगी में तूफान आने का हिंट दिया था. और अब अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एक बार फिर ईशा रेखी ने कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसे पढ़कर यूज़र्स को बादशाह के तलाक की खबरें कन्फर्म लगने लगी हैं.

बादशाह संग रिश्ते में दरार की खबरों के बीच ईशा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा (Badshah's Wife Isha Rikhi Breaks Silence on divorce rumours) नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है और कहा कि उन्होंने चुप्पी बनाए रखी क्योंकि उन्हें डर था. लेकिन अब वो चुप नहीं रहेंगी. ईशा रेखी ने लिखा, "कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिनके निशान बाहर से दिखाई नहीं देते. मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था. मुझे अपने पति के प्रभाव, पावर और रिसोर्सेस का डर था. मैं घबरा गई थी और मैंने खुद को यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित है. लेकिन मेरी चुप्पी का मतलब कभी भी एक्सेप्टेंस नहीं था, वो तो बस हालात से निपटने का एक तरीका था."

ईशा रेखी ने आगे लिखा, "लेकिन आज मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूं. हो सकता है कि मैं पूरी कहानी बताने के लिए अभी तैयार ना होऊं, लेकिन आखिरकार मैं ये दिखावा और नहीं करना चाहती कि सब कुछ ठीक था."

बादशाह और ईशा रिखी के बीच अनबन की अफवाहें तब शुरू हुईं जब ईशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उनकी जिंदगी के कई पल दिखाए गए थे और कैप्शन में लिखा था, "हर तूफान एक सबक है. हर प्रार्थना एक उम्मीद है." फैंस को तभी अंदाज़ा हो गया था कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ है. और अब ईशा रेखी की पोस्ट ने दोनों के बीच अलगाव की खबरों पर एक तरह से मोहर लगा दी है.

बता दें कि बादशाह की ये दूसरी शादी है. बादशाह ने साल 2015 में जैस्मीन संग शादी रचाई थी. दोनों की एक बेटी है जिसका जन्म 11 जनवरी 2017 में हुआ था. लेकिन 2020 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद जैस्मीन अपनी बेटी जेसी के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई थीं.

