फाइनली लंबे इंतजार के बाद फिल्म नीतीश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण' (Nitesh Tiwari's Ramayana) के पहले पार्ट का दमदार ट्रेलर (Ramayana Trailer) वर्ल्डवाइड रिलीज हो गया है. गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त पर सुबह 4.15 बजे नितेश तिवारी की 4000 करोड़ रामायण का ट्रेलर रिलीज़ (Ramayana Trailer released) हो गया है, जिसकी भव्यता, अलौकिक और अद्भुत झलक ने लोगों का दिल जीत लिया है. फिलहाल फ़िल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

हिंदुओं के महाकाव्य रामायण पर बनी ये फिल्म किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है, जिसके हर सीन, हर पात्र, हर कलाकार ने आते ही लोगों के दिलों में जगह बना ली है और सुबह से ही सोशल मीडिया 'जय श्रीराम' से गूंज उठा है. ट्रेलर की शुरुआत रावण के आगमन से होती है और इसका समापन भगवान राम द्वारा तीनों लोकों के समक्ष उसे पराजित करने की प्रतिज्ञा लेने के साथ होता है, जो उस संघर्ष की नींव रखता है जो कहानी को आगे बढ़ाएगा.

रावण बने यश (Yash as Raavan) की दमदार एंट्री के साथ शुरू होनेवाले ट्रेलर में दशानन के महाशक्तिशाली अवतार की भव्यता साफ झलकती है. उनका हाहाकार ट्रेलर खत्म होने के बाद भी कानों में गूंजता रहता है. यश के बाद श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर (Ranbir as Lord Ram) स्क्रीन पर आते हैं और अपनी भव्यता से स्क्रीन पर छा जाते हैं.

इसके बाद साई पल्लवी (Sai Pallavi) को सीता के रूप में दिखती हैं और उनके विवाह के सीन दिखाए जाते हैं. सीता के रोल में साईं पल्लवी ने भी गहरी छाप छोड़ी है. अपनी सहज शालीनता और स्नेह से उन्होंने ट्रेलर को एक अलग ही गरिमा प्रदान की है. साई की कास्टिंग पर लोगों ने सवाल उठाए थे, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद लोगों को अपने सवाल का जवाब मिल जाएगा.

रवि दुबे (Ravi Dubey) को भगवान राम के भाई लक्ष्मण के रूप में दिख रहे हैं. राजा दशरथ बने अरुण गोविल भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं. ट्रेलर में अन्य कलाकारों की भी झलक दिखाई देती है. लेकिन दर्शक हनुमान बने सनी देओल (Sunny Deol) को ट्रेलर में मिस कर रहे हैं. कुल मिलाकर ट्रेलर की विजुअल की खूब तारीफ हो रही है. एआर रहमान और हंस जिमर का संगीत भी शानदार है.

ट्रेलर को मूल रूप से 24 जुलाई को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन मेकर्स ने इसे स्थगित कर दिया था और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनाउंस भी किया था. फि इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, अरुण गोविल, रवि दुबे के अलावा लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय भी अहम रोल में दिखेंगे.

