Close

बधाई हो! गुरुपूर्णिमा के दिन बच्चे की किलकारी से गूंजा करिश्मा तन्ना का घर, उन्होंने प्यारे से बेटे को दिया जन्म.. (Congratulations! Karishma Tanna gave birth to a lovely baby boy on Guru Purnima)

Karishma Tanna

जब से करिश्मा तन्ना ने गुड न्यूज़ दी थी, तब से वे लगातार सुर्ख़ियों में रहीं. कभी अपने मज़ेदार फोटो शूट को लेकर तो कभी पति वरुण के साथ अलग-अलग युनिक आइडियाज़ के साथ अपने मां बनने की ख़ुशियों का इज़हार करते हुए.

Karishma Tanna

करिश्मा तन्ना ने आज भी अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे होने की ख़ुशख़बरी दिलचस्प अंदाज़ में दी. एक प्यारा सा फोटो, जिसमें शिशु के नन्हें पैर दिख रहे हैं ‘इट्स बॉय’ के टैग के साथ. साथ ही यह भी लिखा है- करिश्मा एंड वरुण, अवर ग्रेटेस्ट बैलेसिंग, 29 जुलाई, 2026…

Karishma Tanna

गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन जन्म हुआ…
हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारे बीच है.
29 जुलाई, 2026, हमारी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है. नन्हे मेहमान!
करिश्मा और वरुण…

Karishma Tanna

जब से यह ख़ुशख़बरी मिली है तब से फैंस के साथ-साथ सेलेब्स की बधाइयों का भी सिलसिला सा शुरू हो गया है. अनिता हंसदसानी, स्मृति ईरानी, सोनू सूद, मोनालिसा, अंजली आनंद, वामिका गब्बी, आमिर अली आदि ने कॉन्ग्रेच्युलेशन के साथ ढेर सारी लव इमोजी भी पोस्ट की.

Karishma Tanna
Karishma Tanna
Karishma Tanna

यदि देखा जाए तो सही मायने में करिश्मा तन्ना ने अपनी प्रेग्नेंसी भरपूर एंजॉय की. उन्होंने हर पल को जी भर जिया. मां बनने के सफ़र और उसकी अनुभूति को इस कदर आत्मसात किया कि हर उस गर्भवती महिला के लिए मिसाल बन गई जो मां बनने को लेकर दुविधा में रहती हैं.

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत का कॉकरोच पार्टी पर प्रहार- आप दुनिया को अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती दिखा रहे हैं… (Kangana Ranaut slams the cockroach party- You are showing the world your filth, garbage, and ugliness…)

जश्‍न का माहौल तो शुरू हो गया है. अब जल्द ही शिशु से जुड़ी कार्यक्रमों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा. फ़िलहाल करिश्मा और वरुण को बहुत-बहुत बधाइयां. 

Karishma Tanna

यह भी पढ़ें: मां को हिंदू-मुसलमान में न बांटिए.. मां अपने आप में एक मजहब है… सन्नी देओल का ज़बर्दस्त अंदाज़ दिखा ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर में (Maa ko hindu-muslman mein na baantiye.. Maa apne aap mein ek majhab hai… Sunny Deol’s powerful persona shines through in the trailer of ‘Batwara 1947’)

Photo Courtesy: Social Media


Share this article