भूमि पेंडनेकर (Bhumi Pendekar) इन दिनों स्पिरिचुएलिटी में लीन नज़र आ रही हैं. अभी पिछले हफ्ते ही उनका बर्थडे था और उन्होंने अपनी कुलदेवी का आशीर्वाद लेकर बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत की थी और अब श्रावण (1st day of Shravan) के पहले दिन वो शिव मंदिर (Bhumi Pendekar visits Shiv Temple) पहुंचीं, जहां से उन्होंने पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, लेकिन मंदिर में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया गया कि सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उनकी क्लास लगानी शुरू कर दी है.

आज श्रावण का पहला दिन है और आम से लेकर खास तक शिवभक्ति (Bhumi Pendekar performs Shiv puja) में लीन दिखाई दे रहे हैं. भूमि पेंडनेकर भी श्रावण के पहले दिन शिव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिवत महादेव की पूजा-अर्चना की. भूमि ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वो हाथ जोडकर शिव की आराधना करती हुई और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए दिख रही हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भूमि ने कैप्शन में लिखा, "श्रावण की शुरुआत हो चुकी है और मैं इसलिए प्रार्थना नहीं कर रही हूं कि मुझे आसान ज़िंदगी मिले, बल्कि इसलिए कर रही हूं कि मुझे हर मुश्किल में ग्रेस के साथ आगे बढ़ सकूं. हर हर महादेव."

तस्वीरों में भूमि पेडनेकर ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम जीन्स पहनकर पूजा करती नजर आ रही हैं. लेकिन लोगों को इससे प्रॉब्लम नहीं है. लोगों का ध्यान उनके काले चश्मे ने खींच लिया और अब यूज़र्स उनको इस बात पर ट्रोल (Bhumi Pendekar faces online backlashes) कर रहे हैं कि काला चश्मा पहनकर कौन पूजा करता है.

यूज़र्स अब कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, 'मंदिर में भगवान की भक्ति करने आई हो या स्टाइल मारने.' वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, 'हद है, काला चश्मा लगाकर कौन पूजा करता है. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'पूजा कम फोटोशूट ज़्यादा लग रहा है." हालांकि कुछ लोग इस बात के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं कि इतना बिजी शेड्यूल होने के बावजूद वो महादेव की भक्ति नहीं भूलीं.

