Close

Alliance Winner: अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर विनर बनीं मिनी माथुर, इनाम में मिले 50 लाख रुपये और चमचमाती ही ट्रॉफी (Mini Mathur Lifts Trophy Beats Aly Goni And Ruhee Dosani)

रियलिटी शो 'अलायंस' ( Reality Show Alliance)को उसका विनर मिल गया है. एक्ट्रेस और फिल्म मेकर कबीर खान की वाइफ मिनी माथुर (Film Maker Kabir Khan's Wife Mini Mathur) ने अली गोनी और रूही दोसानी (Aly Goni And Ruhee Dosani) को पीछे छोड़कर विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है.

अलायंस की विजेता बनी मिनी माथुर को इनाम में एक चमचमाती ही ट्रॉफी और 50 लाख रुपए मिले हैं. इस शो में 12 कंटेस्टेंट्स थे, जो 4 टीम में बंटे थे. गेम की शुरुआत से ही मिनी ने अपना दबदबा बनाए रखा. अपने गेम से सभी को इंप्रेस किया. और अंत में शो की ट्रॉफी और इनाम की राशि पर अपना कब्जा जमा लिया.

फाइनल राउंड में मिनी माथुर, अली गोनी और कंटेंट क्रिएटर रूही दोसानी सिलेक्ट हुए थे. मिनी ने अपने टेलेंट और गेम स्टेटर्जी से दोनों को हराकर ट्रॉफी और इनाम की राशि जीत ली. एक्ट्रेस ने शो में अपने बेस्ट फ्रेंड निखिल चिनप्पा के साथ एंट्री की थी. लेकिन निखिल चार हफ्ते बाद शो से बाहर हो गए.

शो के बाद मिनी ने इंटरव्यू में कहा - मुझे खुशी है कि उन लोगों को गलत साबित किया, जो ये सोचते हैं कि निखिल ने मुझे आगे बढ़ा रहे थे. ये गेम जीत कर मैंने साबित कर दिया कि मैं अकेले भी गेम जीत सकती थी. इंटरव्यू में मिनी ने ये भी कहा कि निखिल और मैं पिछले 25 सालों से दोस्त हैं. हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं.

Share this article