रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी (Komal Rani) के साथ लालबागचा राजा विजिट (Lal Baghcha Raja Visit) करने पर हुए विवाद पर चीची भैया ने रिएक्ट किया है. एक्टर ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें ये समझ नहीं आ रहा है कि लोग उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में इतना इंटरेस्ट क्यों ले रहे हैं.

वाइफ़ सुनीता आहूजा की बजाय रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ लालबाग के राजा का विजिट करने करने की वजह से एक्टर गोविंदा को एक बार फिर से सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का ध्यान इस बात ने खींचा कि गोविंदा और कोमल रानी के लाल बाग के विजिट से कुछ घंटे पहले अकेले ही सुनीता आहूजा लाल बाग बप्पा के दर्शन करने गई थीं.

कोमल रानी का बचाव करते हुए गोविंदा ने ANI को बताया – लोग तो ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं… मैं रूपा फिल्म के लिए प्रार्थना कर रहा था. मैं इससे पहले करिश्मा कपूर के साथ गया था वो गुड लक रहा था मेरा. फिल्म हिट हुई थी. रवीना के साथ भी गया था. फिल्म हिट हुई थी.. इस टाइम में रानी के साथ गया हूं… प्रार्थना की है .. पता नहीं क्या कष्ट है लोगों को?

अगर गोविंदा और कोमल की फिल्म शुरू हो रही है, समझ नहीं आ रहा है कि लोगों को क्या परेशानी हो रही है. सुनीता के साथ चल रहे मनमुटाव के बीच गोविंदा ने ये भी कहा- इस तरह की अफवाहें उन्हें उनकी फैमिली से दूर करने और उनकी इमेज को खराब करने के लिए सोचीसमझी चाल है.

एक्टर ने कोमल के साथ अपने प्रोफेशनल रिश्ते का बचाव करते हुए कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ लोगों की चर्चा का विषय नहीं है. अगर कोई अफ़ेयर है भी तो भी मैं अपना काम कर रहा हूँ और एक प्रोफेशनल रिश्ता बनाए हुए हूं.
