Close

‘माता रानी मेरे जीवन के राक्षशों का नाश करें’ दक्षिणेश्वर काली माता मंदिर पहुंचकर सुनीता आहूजा ने लगाई गुहार, बोलीं, ‘मेरा घर टूट रहा है, सभी मेरी मदद करें’ (‘I offered prayer to Goddess Kali to destroy demons in my life’ Sunita Ahuja visits Dakshineswar Kali Temple, Says- ‘My house is breaking)

गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उन्हें कोमल रानी (Govinda’s rumoured girlfriend Komal Rani) के साथ लालबाग के राजा के दरबार में देखा गया, जिसके बाद दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और एक बार फिर उनके अफेयर की चर्चा तेज़ हो गई. इस पर सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने एयरपोर्ट पर स्पॉट होने पर रिएक्शन दिया था कि ‘जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं. इंसान धोखेबाज होते हैं. और अब सुनीता आहूजा दक्षिणेश्वर काली माता मंदिर (Dakshineswar Kali Temple) पहुंची हैं, जहां उन्होंने अपनी ज़िंदगी में आए भूचाल के लिए माता रानी से प्रार्थना की और बोलीं कि माता रानी मेरे जीवन के राक्षशों का नाश करें.

अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही कॉन्ट्रोवर्सी के बीच सुनीता आहूजा को इन दिनों कई मंदिरों में मत्था टेकते देखा जा रहा है, जहां पहुंचकर वो ईश्वर से अपने लिए प्रार्थना कर रही हैं. इसी बीच अब वो भुवनेश्वर दक्षिणेश्वर काली माता मंदिर में माता रानी के दरबार में मत्था टेकने पहुंची (Sunita Ahuja visits Dakshineswar Kali Temple) थीं, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में सुनीता आहूजा कहती हैं, “नमस्कार आज मैं दक्षिणेश्वर काली मंदिर आई हूं. मां काली राक्षसों का नाश करती हैं. मेरे जीवन में भी कुछ राक्षस हैं. मैं माता से बोलने आई हूं कि उन राक्षसों का भी नाश करें, जो मीडिया के आने के चक्कर में अपना पब्लिसिटी कर रहे हैं. मैं मीडिया से भी हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि आप इन सबको सपोर्ट ना करें. अगर आपके घर की बेटी या बहू को ये सब दिन देखना होता, तो आप क्या करते.”

सुनीता आगे कहती हैं, “मैं चाहती हूं कि प्लीज आप लोग मुझे सपोर्ट करें. जितने भी जेनजी बच्चे और औरते हों मुझे सपोर्ट करें. जो मेरे साथ हो रहा है, वो अच्छा नहीं हो रहा है. बिना किसी कारण मेरा घर टूट रहा है. मैं चाहती हूं कि आप सब मेरे लिए स्टैंड लें. जेनजी बच्चे मेरे लिए स्टैंड लें और मीडिया से निवेदन है कि इस चीज को आगे ना बढ़ाएं. मैं माता से यही प्रार्थना हूं करती हूं कि जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखे, वो राक्षसों का नाश करने वाली माता रानी हो और मैं चाहती हूं मेरे जीवन से संकट हट जाए. जय महाकाली.”

इससे पहले गोविंदा ने भी इस बारे में अपनी सफाई दी थी. उन्होंने कहा था, “मैं काम कर रहा हूं और एक प्रोफेशनल रिश्ता बनाए हुए हूं. मैं अपनी फिल्म ‘रूपा’ के लिए प्रार्थना करने लालबागचा गया था. इससे पहले, मैं करिश्मा कपूर और रवीना टण्डन के साथ भी मंदिरों में गया था और वह मेरे लिए लकी साबित हुआ. मेरी फिल्में बड़ी हिट रहीं और अब रानी स्वर्णकार के साथ गया हूं. मैंने प्रार्थना की क्योंकि मैं लंबे समय बाद इसे फिर से शुरू कर रहा हूं.”

बता दें कि गोविंदा फिल्म रूपा से 7 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं. इस फिल्म से कोमलरानी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. फिल्म के ऐलान के बाद से गोविंदा को हर जगह अपनी को-एक्ट्रेस के साथ देखा जाता है. इस वजह से दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे हैं.

Share this article