फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. ‘वेलकम’, ‘आशिकी’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में नजर आए मशहूर एक्टर मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) का 75 की उम्र में निधन (Mushtaq Khan’s death) हो गया है. वो लंग कैंसर से जूझ रहे थे. उन्हें कुछ साल पहले लंग कैंसर हुआ था और इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे. लेकिन निधन से करीब आठ दिन पहले उन्हें कैंसर (Mushtaq Khan dies after battle with cancer) दोबारा हो गया, जिसके बाद वो से अस्पताल में भर्ती थे, जहां कल शाम 7 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली.

मुश्ताक खान की कॉमिक टाइमिंग बहुत शानदार थी. उन्होंने अपने रोल्स से कभी हंसाया तो कभी विलेन बनकर डराया. उन्होंने सपोर्टिंग रोल्स पहचान बनाई. फिल्म ‘वेलकम’ में बल्लू का रोल प्ले करके उन्होंने लोगों को खूब हंसाया. इसी फिल्म में ‘मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था’ उनका डायलॉग बेहद पॉपुलर हुआ था.

मुश्ताक खान को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. उन्होंने सातवीं क्लास से ही नाटकों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था. वह रामलीला में भी एक्टिंग करते थे. कॉलेज के दिनों में भी वो थिएटर से जुड़े रहे. इसके बाद फिल्मों और टेलीविजन पर भी उन्होंने लंबी पारी खेली और अपनी अलग पहचान बनाई.

मुश्ताक अपने पीछे वाइफ सलमा और दो बच्चों (Mushtaq Khan’s family) को छोड़ गए हैं. उनके बड़े बेटे अरशद खान एक्टर हैं और वहीं छोटे बेटे मोहसिन खान मॉडल हैं. वहीं मुश्ताक की बहू टीचर हैं. फिलहाल उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

