Close

‘कर्ज़ वसूलने वाले घर पर आते थे, गालियां देते थे’ एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी का छलका दर्द, 1 करोड़ का कर्ज उतारने के लिए करनी पड़ी थी C ग्रेड फिल्में, बोलीं- ‘मैंने अपनी आत्मा बेच दी थी’ (‘I sold my soul’ Actress Sushmita Mukherjee recalls doing C-grade films to pay loan)

हिंदी सिनेमा और टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी (Sushmita Mukherjee) जो 'गोलमाल', 'खलनायक', किंग अंकल' जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं, ने हाल ही में अपने करियर के उस दौर को याद किया जब मजबूरी में उन्हें C ग्रेड (Sushmita Mukherjee on doing C grade films) की फिल्में करनी पड़ी थीं. सुष्मिता ने खुद एक वीडियो पोस्ट करके अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर के बारे में शॉकिंग खुलासे किए. 

Sushmita Mukherjee

एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उन दिनों को याद किया जब उनकी फैमिली पर 1 करोड़ का कर्ज हो गया था और उस कर्ज़ को चुकाने के लिए उन्हें अपनी आत्मा तक बेचनी पड़ी. सुष्मिता ने वीडियो में बताया, "ज़िंदगी के उस दौर को याद करना काफी परेशान करनेवाला है. उन फिल्मों में काम करना मेरे लिए आसान नहीं था, जो महिलाओं का अपमान करती थीं. भगवान का शुक्र है कि मैंने सिर्फ खराब फिल्में चुनी थीं, पोर्नोग्राफी नहीं की. क्या मैंने अपनी आत्मा बेच दी? हां, मैंने अपनी आत्मा बेच दी. मुझे तब भी अच्छा नहीं लगा था और अब भी नहीं लगता, लेकिन ऐसा करना मेरी मजबूरी थी."

Sushmita Mukherjee

सुष्मिता ने आगे बताया, "2002 में मेरी और मेरे पति की मीडिया कंपनी 'प्रयास प्रोडक्शन' बंद करनी पड़ी. हमारे साथ ट्रैक सिनेमा और अनिल चौधरी प्रोडक्शन भी दिवालिया (Sushmita Mukherjee on bankrupcy) हो गए. हम पर 1 करोड़ का कर्ज (Sushmita Mukherjee speaks on financial crisis) हो गया था. रिकवरी वाले घर के दरवाजे पर आते थे, गालियां देते थे. बहुत ही मुश्किल दौर था वो. मेरे बच्चे भी तब बहुत छोटे थे. इसलिए मुझे दोबारा काम शुरू करना पड़ा, ताकि किसी तरह कर्ज़ चुका सकूं."

Sushmita Mukherjee

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि इस कर्ज़ से उबरने के लिए उन्होंने और उनके पति ने 3-4 सालों तक खूब मेहनत की. कर्ज़ चुकाने के अलावा उन पर और जिम्मेदारियां भी थीं. उनकी बेटी ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड में पढ़ना चाहती थी, जो बहुत महंगा था. इसलिए उन्हें और मेहनत करनी पड़ी ताकि वो बेटी का सपना पूरा कर सकें. इस वजह से उन्हें जो भी फिल्में मिलीं, उन्होंने उसे एक्सेप्ट कर लिया. सुष्मिता ने कहा, "लेकिन मुझे कोई पछतावा नहीं है. मैंने जो भी किया, अपनी फैमिली के लिए किया. बच्चों को अच्छा एजुकेशन दिया. आज वो अपने पैरों पर खड़े हैं."

Sushmita Mukherjee

सुष्मिता ने कहा कि हर व्यक्ति की काम करने की अपनी वजह होती है. हालात के हिसाब से उसे फैसला लेना पड़ता है. "लेकिन आज मैं वही काम करती हूं जो मेरे दिल को छूता है. मुझे अब सम्मान भी मिलता है और मैं अपनी कमाई से खुश हूं."

Sushmita Mukherjee

बता दें कि सुष्मिता ने पहले फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा से शादी की थी, लेकिन उनका तलाक हो गया. इसके बाद 1993 में उन्होंने एक्टर और राजनेता राजा बुंदेला से दूसरी शादी की.

Sushmita Mukherjee

Share this article