बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai बच्चन) का बर्थडे है. ऐश्वर्या राय के बर्थडे के मौके पर उनका साल 2009 में आया ओपरा विनफ्रे (Operha Winfery)का पुराना इंटरव्यू थ्रो बैक वायरल हो रहा है. इस पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद तुरंत तलाक (Divorce) लेने के सवाल पर शानदार रिएक्शन दिया.

साल 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बड़ी धूमधाम से शादी के बंधन में बंधे थे. लेकिन पिछले कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रही हैं. लाखों अटकलों और ट्रोलिंग के बाद भी अभिषेक और ऐश्वर्या ने इस बारे में अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी.

कपल के बीच रिश्ता ऐसा था कि दोनों अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते थे. कपल ने ओपरा विंफ्रे को दिए इंटरव्यू में शादी के कुछ महीनों बाद होने वाले तलाक पर अपने विचार पब्लिकली शेयर किए थे. ओपेरा ने अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की फोटोज और वीडियो उन्हें दिखाए हुए पूछा था कि इंडिया में शादियां कितनी ग्रैंड होती हैं. तो ऐश्वर्या राय नेकहा कि भारतीयों को सेलिब्रेशन पसंद है.

फिर ओपेरा ने पूछा कि इतनी ग्रैंड शादी करने के बाद अगर शादी में परेशानी आये तो उनके लिए तलाक लेना कितना मुश्किल होता है. ऐश्वर्या राय ने कहा – ‘हम कोशिश भी नहीं करते हैं कि हम इस बारे में सोचें भी’. इसी इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अभिषेक के परिवार के साथ रहने पर भी चुप्पी तोड़ी थी.

ओपरा ने पूछा कि आप शादी के बाद अपने पेरेंट्स के साथ रहना कितना सही हैं? ये काम कैसे करता है? अभिषेक ने कहा- आप लोग अपनी फैमिली के साथ नहीं रहते हैं तो ये काम कैसे करता है. भारत में कपल का अपने पेरेंट्स के साथ रहना आम बात है.
