आज 14 अगस्त को रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख (Maharashtra Ex Chief Minister Vilasrao Deshmukh) की 14वीं पुण्यतिथि (Death Anniversary) है. इस मौके पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपने पिता को याद किया.

एक्टर और फिल्म मेकर रितेश देशमुख के पिता विलास राव देशमुख की आज 14 वीं डेथ एनिवर्सरी है. इस मौके पर पिता को याद करते हुए रितेश देशमुख को आँखें भर आईं. और आज के दिन रितेश ने अपने पिता को भावुक अंदाज में याद किया .

14वीं डेथ एनिवर्सरी के मौके पर रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपने दिवंगत पिता विलासराव देखमुख की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में एक साथ बाप बेटे की जोड़ी बड़ी कमाल को लग रही है.

शेयर की गई तस्वीर में रितेश देशमुख और उनके पिता विलासराव देशमुख आमने सामने बैठते हुए एक-दूसरे को निहारते रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं. इस तस्वीर की खास बात है दोनों के चेहरे की खुशी. इस तस्वीर को शेयर करते हुए रितेश ने साथ में हार्ट टचिंग नोट शेयर किया है. एक्टर ने लिखा- आपको गए 14 साल हो गए, लेकिन मेरा वनवास अभी तक खत्म नहीं हुआ.

रितेश की इस पोस्ट पर उनकी वाइफ और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने कमेंट किया है. एक्ट्रेस ने हार्ट ब्रेक वाली इमोजी शेयर की हैं. बता दें कि विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के 14वें मुख्यमंत्री थे. उन्होंने दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला था. साल 2012 में उनका निधन हो गया था.
