Close

‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी, स्टन गन का इस्तेमाल किया गया था’ सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने किया चौकानेवाला खुलासा, भाई की मौत को लेकर लगाए नए आरोप (His legs were broken, eyes were hurt, stun gun was used’ Sushant Singh Rajput’s sister reveals shocking post mortem details)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को गए 6 साल हो गए हैं, लेकिन उनकी मौत आज भी मिस्ट्री बनी हुई है. उनके यूं अचानक चले जाना कई सवाल छोड़ गया था, जिसका जवाब उनके फैंस आज भी तलाश रहे हैं. इस बीच सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह (Shweta Singh Kirti) ने एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Sushant Singh Rajput post mortem details) को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं कि सबके होश उड़ गए हैं.

Sushant Singh Rajput

श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और दावा किया है कि पोस्टमार्टम के समय सुशांत के पैर की हड्डी टूटी हुई थी, आंख के पास चोट के निशान थे और गले में स्टन गन के भी निशान बने हुए थे.  वीडियो में श्वेता ने कहा, “आप सब जानते हैं कि जो भाई के साथ हुआ वो गलत है. हमें हाल ही में पता चला है कि जिसने भाई का पोस्टमार्टम किया था, उसने बताया कि उन पर स्टन गन इस्तेमाल हुई थी. उनके पैर टूटे हुए थे. आंखों में भी चोट आई थी. उस पर काफी सारा फोर्स लगाया गया था.”

Sushant Singh Rajput

श्वेता ने आगे कहा, “हम सब दिलों में जानते हैं कि जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था. मैं आप सबसे कहना चाहती हूं कि मैं उसकी बहन हूं, मैं जानती हूं कि ये कैसा लगता है कि हमारे किसी करीबी से साथ ऐसा कुछ हुआ है. जब ये हमारे साथ हो, तो हम माफ कर सकते हैं, लेकिन किसी अपने के साथ ऐसा हो तो ये भूलने के लिए काफी हिम्मत लगती है.”

Sushant Singh Rajput's Sister

उन्होंने आगे कहा, “मैं ये नहीं कह रही हूं कि न्याय और सही के लिए लड़ाई मत करो, मैं कह रही हूं कि इसे प्यार की भावना के साथ करें बदले की भावना के साथ नहीं.”

Sushant Singh Rajput

बता दें कि सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान डेथ केस (Disha Salian case) की वजह से सुशांत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. सुशांत के निधन से एक हफ्ते पहले ही दिशा सालियान की भी एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी. दिशा के पिता की मांग पर अब दिशा सालियान केस की जांच CBI का सौंपी गई है. दिशा सालियान डेथ केस की जांच दोबारा शुरू होने से सुशांत का केस भी फिर चर्चा में आ गया है.

Share this article