Close

Happy birthday Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर हुए 44 के, मॉम नीतू कपूर ने बेटे के लिए लिखा स्वीट बर्थडे नोट, लिखा- आप मेरे हो, बहुत ब्लेस्ड फील कर रही हूं (Actor turns 44! You Are Mine I Feel Blessed Ranbir Kapoor Gets Sweet Birthday Shout Out From Mom Neetu Kapoor)

लाखों दिलों की धड़कन बॉलीवुड एक्टर रणबीर (Ranbir Kapoor) कपूर आज 28 सितंबर को 44 साल के हो गए हैं. एक्टर के बर्थडे के इस खास मौके पर उनके फैमिली मेंबर और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर हार्टफेल्ट बर्थडे विश (Heartfelt Birthday Wish) शेयर किए है.

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की मम्मी नीतू सिंह ने अपने बेटे को बर्थडे विश करते हुए उन्हें अपना बताया है. नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटे रणबीर कपूर के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर की. इस सेल्फी के साथ नीतू सिंह ने कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे टू यू राना. तुम मेरे हो. और मैं बहुत ब्लेस्ड फील कर रही हैं.

रणबीर कपूर की बुआ रीमा कपूर का बर्थडे भी आज के दिन यानी रणबीर कपूर के बर्थडे के दिन होता है. इसकी एक झलक नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिखाई है.

असल में नीतू सिंह कपूर ने बेटे रणबीर कपूर और अपनी ननद रीमा कपूर के लिए बर्थडे के पार्टी होस्ट की थी. जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई हैं. नीतू कपूर ने पार्टी की एक ग्रुप फोटो शेयर की हैं. इस ग्रुप फ़ोटो में करिश्मा कपूर परिवार सहित कपूर खानदान के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं.

फिलहाल रणबीर कपूर अपनी लेटेस्ट और मोस्ट एंबिशियस प्रोजेक्ट रामायण के प्रमोशन में बिजी है. नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में रणबीर कपूर राम बने हैं. पल्लवी साईं सीता बनीं है, यश रावण बने हैं, सनी देओल और हनुमान बने हैं और रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं.

 

Share this article