Close

बेटे को छोड़कर काम पर जाने के बाद 3 घंटे तक रोती रहीं परिणीति चोपड़ा, बताया- मुझे लगा कि मैं अब कभी दोबारा काम नहीं कर पाऊंगी (Parineeti Chopra Recalls Crying For 3 Hours After Leaving Baby For Work Thought I Would Never Be Able To Work Again)

पिछले साल बेटे नीर को जन्म देने के बाद परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopda) काम पर लौट आई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज शक- ट्रस्ट नो वन (Web Series Shaq -Trust No One) रिलीज हुई है. हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने उन भावुक पलों का खुलासा किया, जब मम्मी बनने के बाद वे पहली बार काम पर लौटी थी. हर माँ की तरह उन्हें मॉम गिल्ट (Mom Guilt)का सामना करना पड़ा.

इंटरव्यू के दौरान परिणीति चोपड़ा ने बताया कि बेबी बॉय को जन्म के बाद कई महीनों तक मैं घर पर ही थी. बेटे के साथ टाइम स्पेंड किया. कई महीनों बाद बाद जब फर्स्ट टाइम मुझे काम पर लौटना पड़ा तो मेरे लिए एक फिजिकल पेन की यह था, जो बहुत ज्यादा था, जिसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूं.

बात करते हुए परिणीति ने उस पल को याद करते हुए कहा कि जब मैं पहली बार काम के लिए ट्रिप पर निकली तो मुझे उस ट्रिप की कोई बात याद नहीं है. मैं एयरपोर्ट कैसे पहुंचीं, फ्लाइट में कैसे बैठी और काम खत्म करके घर तक कैसे पहुंचीं, मुझे आज कुछ याद नहीं. उस दौरान मैं तीन घंटे तक रोती रही थीं.

उस दौरान मुझे लगा कि अब मैं दोबारा काम नहीं कर पाऊंगी, कभी नहीं कर पाऊंगी. ये सिर्फ मोम गिल्ट नहीं था, बल्कि अपने छोटे से बच्चे को छोड़कर जाने पर होने वाला फिजिकल पेन था. लेकिन बाद में फील हुआ कि बेटा ठीक है. और मेरी अनुपस्थिति में उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा. बाकी फैमिली भी ठीक है, सब अपना काम का कर रहे हैं. सब अपनी लाइफ में खुश हैं.

शूटिंग या काम के सिलसिले में जब बाहर जाती हैं तो कई महिलाएं उनसे पूछती है कि बेटे कहां है? कैसा है? तो परिणीती कहती हैं- ऐसे सवालों को सुनने के बाद मुझे लगता है कि महिलाओं को अपनी प्रोफेशनल या पर्सनल लाइफ रोक देनी चाहिए. क्योंकि ये फिजिकल पेन जैसा होता है, जो बहुत अधिक फील होता है.

 

 

Share this article