फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में रिया ने अपनी फैमिली के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए. रिया ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद उनकी फैमिलीबको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. पिता को नौकरी से निकाल दिया. भाई का करियर बर्बाद हो गया.

रिया चक्रवर्ती ने फराह खान को दिए इस इंटरव्यू में कहा- सुशांत सिंह कैसे के बाद हमारी फैमिली की हालत बहुत खराब हो गई थी. हम घर पर रहते थे, क्योंकि हमारे पास कुछ काम नहीं था. मुझे फिल्में नहीं मिल रही थी और शौविक को नौकरी.

इतना ही नहीं मेरे पापा को एक बड़े अस्पताल में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की अच्छी नौकरी मिली थी. बाद में जब उन्हें हमारे सरनेम का पता चला तो उन्होंने कहा – सॉरी, रिया चक्रवर्ती के पिता हैं, इसलिए आप यहां काम नहीं कर सकते.

बातचीत के दौरान रिया ने ये भी बताया – सुशांत की डेथ के पहले उनके भाई शौविक को सीएटी (CAT) में 97 % मार्क्स आए थे. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में उसका एडमिशन हो गया था. जांच से जुड़े ड्रग मामले में मुझे और मेरे भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया. हमने पूरी फीस जमा की थी. लेकिन वो पढ़ाई नहीं कर पाया. जेल से आने के बाद मुझे भी कहीं नौकरी नहीं मिली.

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया कुछ समय जेल में भी रही थीं. जेल से रहा होने के बाद भी इस घटना का उनकी मेंटल हेल्थ पर गहरा असर पड़ा. सारी इनवेस्टिगेशन के बाद रिया को क्लीन चिट मिल गई.
