Close

मुंबई के इस्कॉन टेंपल के बाहर मीडिया को देख नाराज हो गई श्रिया सरन की 5 वर्षीय बेटी, चिल्लाने लगी, बोलीं – मुझे पसंद नहीं है (‘I Don’t Like It’- Shriya Saran’s 5-Year-Old Daughter Gets Upset, Screams After Seeing Paps Outside Mumbai’s ISKCON Temple)

आवारापन 2 (Awarapan 2) की रिलीज के बाद एक्ट्रेस श्रिया सरन (Shirya Saran) अपनी फैमिली के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर (इस्कॉन Temple) में स्पॉट हुई. मीडिया के लोग एक्ट्रेस को देख फोटो क्लिक करने लगे. फोटो क्लिक करने पर श्रिया की 5 वर्षीय बेटी नाराज़ हो गई और ये बोलने लगी कि उसे ये सब पसंद नहीं है.

Shriya Saran

हाल ही में एक्ट्रेस श्रेया सरन को अपनी फैमिली के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर से बाहर निकलते हुए मीडिया ने उन्हें स्पॉट कर लिया. श्रिया ने चलते चलते मीडिया से बात की. फिल्म देखने के लिए एक्ट्रेस ने उनका आभार भी व्यक्त किया. इस सबके बीच श्रिया सरन की 5 वर्षीय बेटी पेपराजी को देख अनकंफर्टेबल होती हुई नजर आई.

Shriya Saran

एक्ट्रेस की बेटी नाराज़ हो गई. और अपनी मम्मी के पीछे छिप गई. सबने बेटी को फोटो क्लिक कराने के लिए कहा, पर नाराज़ बेटी ने फोटो खिंचवाने से भी इनकार कर दिया. और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Shriya Saran

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में छोटी बच्ची कहती है-मुझे यह पसंद नहीं है. फिर एक्ट्रेस बोलती है कि ठीक है, तुम मम्मा के पीछे खड़ी हो जाओ. फिर श्रिया में फैमिली संग पोज दिए. लेकिन तब तक बेटी उनके सब के पीछे छिपी थी. इस बीच बच्ची को पैपराजी पर चिल्लाते और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भी सुना गया.

Shriya Saran

कुछ हफ़्ते पहले, एक इवेंट में श्रिया के साथ उनकी बेटी भी थी. श्रिया के साथ पैपराज़ी के लिए पोज़ देते समय बेटी के हाथ से लॉलीपॉप जमीन पर गिर गया. और वह उसे खा नहीं सकती थी. बेटी रोने और ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगी. बड़ी मुश्किल से श्रिया ने उसे अपनी गोद में उठाकर चुप कराया.

Share this article