काफी समय से गोविंदा और सुनीता आहूजा (Govinda and Ssunita aahuja के बीच मन मुटाव की खबरें आ रही हैं, कुछ लोगों ने उनके तलाक की अफवाहों (Divorce Rumours) को भी हवा दी. लेकिन अब गोविंदा ने उन लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है, जो मानहानि, उनकी प्राइवेसी में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं.
पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें:

गोविंदा ने अपने और अपनी फैमिली के बारे में अपमानजनक बातें फैलाने वालों के खिलाफ कठोर एक्शन लिया है. एक्टर ने उन लोगों को एक नोटिस जारी किया है, जिन लोगों ने उनकी दूसरी शादी की झूठी अफवाह फैलाई है, साथ एक्टर ने उन लोगों पर 100 करोड़ का मानहानि केस की धमकी और दोषियों की संपत्ति भी जब्त करने की चेतावनी दी है.

एक्टर ने जो नोटिस जारी किया है, उसके अनुसार – बताए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मानहानि, प्राइवेसी का उल्लंघन, पहचान के गलत इस्तेमाल और साइबर अपराध से जुड़े कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एक्टर ने अपने नोटिस में भारतीय न्याय संहिता, 2023 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 की संबंधित धाराओं का हवाला भी दिया है.

गोविंदा ने इस नोटिस के जरिये सख्त चेतावनी दी है- दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया जा सकता है. दोषियों के बैंक अकाउंट फ्रिज करने, प्रॉपर्टी और पासपोर्ट जब्त करने के लिए वे अदालत से अपील भी कर सकते हैं.

गोविंदा के इस नोटिस पर उनकी वाइफ सुनीता आहूजा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. बता दें कि गोविंदा ने ये नोटिस तब जारी किया है सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया. असल में सुनीता ने राखी सावंत से फोन पर बात करते हुए ये कहा था कि उन्होंने केस इसलिए वापस लिया क्योंकि गोविंदा और कोमल शादी की प्लानिंग कर रहे थे.
