Close

घर की बातें घर में ही रहे तो अच्छा है… कृष्णा अभिषेक ने दिया लोगों को करारा जवाब… (It is better if family matters stay within the family… Krushna Abhishek gave a befitting reply to people…)

घर की बातें घर में ही रहे तो अच्छा है…
कृष्णा अभिषेक ने दिया लोगों को करारा जवाब…जब से कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के मामा गोविंदा और उनकी मामी सुनीता को लेकर तमाम बातें सुर्ख़ियां बटोर रही हैं. तब से कृष्णा भी कुछ कम परेशान नहीं है. इसी का ताज़ातरीन उदाहरण आज एयरपोर्ट पर देखने मिला.
हमेशा की तरह एयरपोर्ट पर पैप्स का जमावड़ा लगा हुआ था कि कब कौन सा सेलेब्स आ जाए और वे उसे अपने कैमरे में ़कैद कर ले. लेकिन उनकी स्थिति भी तब सोचनीय हो गई जब कृष्णा अभिषेक ने उन्हें दो टूक सुना दिया.हुआ यूं कि कृष्णा अभिषेक अपने को-स्टार कीकू शारदा के साथ उदयपुर जा रहे थे. जब फोटोग्राफर ने उनसे पूछा कि कहां जा रहे? तब उन्होंने अपने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि हम मस्ती करने उदयपुर जा रहे हैं.

लेकिन इसी के साथ वे यह भी जोड़ना नहीं भूले कि आपको जो भी सवाल करना है करें, पर मामा (गोविंदा) के बारे में कुछ मत पूछना…
इसी के साथ उन्होंने अपना दर्द भी बयां किया कि आजकल उनकी घर की बातों को लेकर बहुत कुछ देखा, लिखा और पढ़ा जा रहा है.सच भी है कि हर कोई होड़ में लगा है गोविंदा-सुनीता के रिश्तों को लेकर बताने, लिखने में. हां, इसमें कोई दो राय नहीं कि इन बातों को हवा भी गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता ने ही दी. वे अपने तमाम टीवी शो में गोविंदा पर तंज कसने, मज़ाक उड़ाने से बाज़ नहीं आईं. इसी का खामियाजा गोविंदा भी भुगत रहे हैं, तभी उन्हें भी सामने आना पड़ा यह कहने के लिए कि अब बस करें सुनीता…कृष्णा का यह कहना भी सही है कि घर की बातें घर में ही रहें तो अच्छा है. वे अपने मामा-मामी को बहुत प्यार करते हैं. उनके बीच सब कुछ अच्छा हो इसकी दुआ करते हैं. उन्हें यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा कि उनके अपनों के रिश्तों को लेकर इस तरह मीडिया में तमाम बेसिरपैर की बातें की जा रही हैं. बहुत कुछ उछाला जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: मां दुलारी से लंबे समय बाद मिलने पर इमोशनल हो उठे अनुपम खेर- ‘मां, आप बस यूं ही हंसती रहो, बोलती रहो, अपने क़िस्से सुनाती रहो…’ (Anupam Kher gets emotional upon reuniting with his mother, Dulari, after a long time: “Mom, just keep laughing, keep talking, and keep sharing your stories…”)

 

कृष्णा एक पॉजिटिव इंसान है और वे चाहते हैं कि उनके परिवार में भी सब कुछ अच्छा ही हो. तभी तो वे पैप्स से कहते हैं-
“मस्ती के सवाल पूछना, मामा का कोई सवाल मत पूछना. है ना हम अपनी काम की बात करेंगे. शोज़ की बात करो, लॉफ्टर शेफ की बात करें, कपिल शो की बात करें.
बाकी सब लोग मैंने देखा है कि बहुत फुटेज ले रहे हैं, हमारे घर की बात करके. घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए. मेरे को बिल्कुल पसंद नहीं है कि बाकी लोग इतना बात कर रहे हैं. और किस बारे में… क्यों… और वो हमारे मामा हैं, मैं कभी भी पर्सनली तौर अपनी तरफ़ से ऐसी बातें कभी नहीं करूंगा. आई लव मेरी मामी यक़ीनन टू मच और मामा भी. और भगवान करें सब सॉल्व हो जाए…”

कृष्णा का यह भी कहना था कि मीडिया में अच्छी बातें अधिक होनी चाहिए, पर इन दिनों बहुत कुछ ग़लत लिखा और दिखाया जा रहा है, जो सही नहीं है.

आज जिस दौर में हम जी रहे हैं उसमें दूसरों के घरों की अंदरूनी बातें, ख़ासकर सेलेब्स की जानने, देखने और पढ़ने को लेकर लोगों में बेहद उत्सुकता के साथ दिलचस्पी भी बनी रहती है. अधिकतर तबका पर्सनल लाइफ की बातें, विवाद, आपसी रंजिश, तू तू मैं मैं को बड़े चटखारे लेकर देखना और सुनना पसंद करता है. अब इसे पब्लिसिटी स्टटं कहें या टीआरपी, लाइक्स बढ़ाने की रस्साकशी… लेकिन वजह तो हम सभी ही हैं. हम ही जो देखना-पढ़ना चाहते हैं उसे ही तो परोसा जा रहा है, फिर ग़लती किसकी है? यह सोचने और मंथन करने का विषय है. फ़िलहाल आप क्या सोचते हैं, इसे आपसे बेहतर कोई नहीं जानता. शेष फिर…

 

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी जी विष्णु के अवतार हैं… एक्टर सुदेश बेरी के बयान ने मचाई सनसनी… (Narendra Modi is an Avatar of Vishnu… Actor Sudesh Berry’s statement sparks a sensation)

 

 

 

Photo Courtesy: Social Media

Share this article