रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का त्योहार आज आम लोग ही नहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी धूमधाम से मना रहे हैं और बहन, भाई के कलाई पर राखी बांधकर उन पर प्यार लुटा रही है. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी है और उनके लिए इमोशनल मैसेज लिखा है.

कंगना ने रक्षाबंधन (Kangana Ranaut’s Rakshabandhan post) की सुबह ही भाई को राखी (Kangana Ranaut Ties Rakhi To Brother) बांधी, जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं.

तस्वीरों में कंगना भाई को तिलक लगाती, राखी बांधती, भाई को आरती उतारती और मुंह मीठा कराती नज़र आ रही हैं.

तस्वीरों में उनकी भाभी भी नज़र आ रही हैं. कंगना ने उन्हें भी तिलक लगाया.

भाई ने भी कंगना के पैर छूकर बहन का आशीर्वाद लिया.

कंगना ने भाई पर बेशुमार प्यार भी लुटाया है. उन्होंने कैप्शन में इमोशनल नोट लिखकर भाई के लिए खुशियों की दुआ भी मांगी है.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे प्यारे भाई मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह प्रेम का बंधन जो मैंने तुम्हारे हाथ पर बांधा है, यह सदा तुम्हारी रक्षा करे, तुम हमारे माता पिता की सेवा करो, कुल की गरिमा बढ़ाओ, पत्नी का सदा कल्याण करो, संतान की हमेशा रक्षा करो, और सदा जीवन से संतुष्ट रहो.”

कंगना ने आगे लिखा, “मेरे प्यारे भाई मैं सदा तुम्हें स्वस्थ और समृद्ध देखूं, मेरे लिए तुम मेरे माता पिता की छवि हो. तुम्हारा प्रेम और संरक्षण मुझे सदा मिले. सब बहन भाइयों को इस अति प्रिय पर्व की बहुत शुभकामनाएं. रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं.”

कंगना रनौत की इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में वो भी राखी की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
