एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और उनके पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) इसी साल 4 जून को सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का इस दुनिया में वेलकम किया था. उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई है, जिसका नाम उन्होंने ‘युगार्थ’ (Yugaarth) और ‘ध्वजा’ (Dhwajah) रखा है. शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने के बाद से ही दोनों की दुनिया अपने बेबीज़ के इर्द गिर्द ही घूमने लगी है. पैरेंट्स बनकर वे बेहद खुश हैं और अपनी ये खुशी वो अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ साझा भी करते रहते हैं और बेबीज़ की डेली एक्टिविटीज़ भी शेयर करते रहते हैं.

संभावना ने अब अपने ट्विन बच्चों की पहली राखी (Sambhavna Seth’s twins first Rakhi) सेलिब्रेट की. बच्चों के जन्म के बाद ये पहला फेस्टिवल था, इसलिए संभावना और अविनाश दोनों ही बेहद एक्साइटेड थे. अब उन्होंने राखी सेलिब्रेशन (Sambhavna Seth celebrates first Rakhi of her twins) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इतनी क्यूट हैं कि आते ही इंटरनेट पर छा गई हैं.

पहली राखी पर संभावना के लाडले युगार्थ के हाथों पर उनकी नन्हीं बहन ध्वजा ने राखी बांधी और ये पल बेशक संभावना के लिए बेहद इमोशनल था, क्योंकि लंबे और भावुक सफर के बाद उनके लाइफ में ये मोमेंट आया है.

इस मौके पर संभावना और अविनाश ने अपने ट्विन बेबीज़ को गोद में लेकर खूब सारी तस्वीरें क्लिक कराई और उन पर ढेर सारा प्यार लुटाया.

तस्वीरों में उनके बेटे युगार्थ कलाई पर राखी फ्लॉन्ट करते हुए भी दिखे, जिसे देखकर न्यूली मॉम और डैड बेहद खुश और एक्साइटेड दिखे.

संभावना और अविनाश के एक्साइटमेंट का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस मौके पर दोनों ने एक जैसे ब्लू रंग के टीशर्ट पहने थे. संभावना की टीशर्ट पर लिखा था ‘मॉम ऑफ ट्विन्स’, जबकि अविनाश की टीशर्ट पर लिखा था ‘डैड ऑफ ट्विन्स’. साथ ही उनकी टीशर्ट पर एक और खास मैसेज लिखा था ‘क्लासिक ओवर अचीवर्स’.

ये तस्वीरें शेयर करते हुए संभावना ने कैप्शन में लिखा, ‘युगार्थ और ध्वजा की पहली राखी.’

फैंस अब इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और इस मोमेंट को मोस्ट अडोरेबल मोमेंट बता रहे हैं. वहीं कुछ फैंस बेबीज़ का फेस रिवील करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं.

बता दें कि संभावना सेठ और उनके पति अविनाश को शादी के 10 साल बाद और काफी स्ट्रगल के बाद यह खुशी नसीब हुई है. संभावना ने सात बार आईवीएफ प्रोसेस भी करवाया, पर सफलता नहीं मिली और अब जाकर उन्हें खुशी नसीब हुई है. संभावना और अविनाश के लिए ये जीवन की सबसे बड़ी खुशी है और वे लाइफ के इस नए फेज़ को भरपूर एन्जॉय कर रहे हैं.
