Close

पौष्टिकता से भरपूर नाशपाती (Benefits of Nashpati)

नाशपाती में फाइबर और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, हार्ट को हेल्दी रखने, कब्ज़ दूर करने के साथ-साथ वज़न को कंट्रोल करने में सहायक है.

नाशपाती (पियर) के सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं. फेफड़ों की बीमारियों में यह बेहद फ़ायदेमंद है. स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी नाशपाती महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. आयुर्वेद के अनुसार इसकी तासीर ठंडी रहती है और वात व पित्त को कम करने में मदद करता है.

घरेलू नुस्ख़े

* यदि आपको सिरदर्द हो, यूरिन करते समय जलन या दर्द हो रहा हो, तो ऐसे में निम्नलिखित चूर्ण का सेवन करें. 10-20 मि.ली. नाशपाती के रस में शक्कर, बेर चूर्ण, कालीमिर्च, भुना हुआ जीरा, बेलगिरि चूर्ण और सेंधा नमक मिलाकर मिश्रण बनाकर इसका सेवन करें.

* आंखों में दर्द या जलन हो रही हो, तो नाशपाती को पीसकर पेस्ट बनाकर आंखों के चारों तरफ़ बाहरी हिस्सों पर लगाएं. आराम मिलेगा.

यह भी पढ़ें: नीम के चमत्कारी फ़ायदे (Miraculous benefits of Neem)

* एसिडिटी की समस्या  होने पर 15-20 मि.ली. नाशपाती के जूस में 500 मि.ली. पिप्पली चूर्ण मिलाकर पीएं.

* बवासीर में नाशपाती के मुरब्बे में 250 मि.ग्रा. नागकेशर चूर्ण मिलाकर लेने से फ़ायदा होता है. खूनी बवासीर भी ठीक हो जाता है.

* किडनी स्टोन के प्रॉब्लम में सुबह-शाम भोजन से पहले 10-15 मि.ली. नाशपाती का रस लेने से लाभ होता है. धीरे-धीरे स्टोन टूट-टूटकर निकल जाता है.

* कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है. जी हां, नाशपाती में पाए जाने वाले पेक्टिन नामक तत्व के कारण कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

* चेहरे के दाग़-धब्बे और झाइयों को दूर करने के लिए नाशपाती के पौधे का रस लगाएं.

* नाशपाती के छिलके में मौजूद क्वेेरसेटिन नामक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: वायरल फीवर व फ्लू की होम रेमेडीज (Home Remedies for Viral Fever and Flu)

सुपर टिप

डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए नाशपाती रामबाण है. इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है. शुगर वाले इसे रेग्युलर खाएं, तो मधुमेह नियंत्रित होने के साथ-साथ शरीर भी हेल्दी रहता है.

रिसर्च

शोध के अनुसार, प्रेग्नेंट महिलाएं नाशपाती का सेवन नियमित रूप से करती हैं तो न केवल शिशु हेल्दी रहता है, बल्कि उसे कोई हेल्थ समस्या होने की संभावना भी कम हो जाती है. इसमें फोलिक एसिड इतना रहता है, जो गर्भपात के ख़तरे से भी बचाव करता है.

यह भी पढ़ें: केले के औषधीय उपयोग (Top 17 Health Benefits of Bananas)

Photo Courtesy: Freepik

Share this article