श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक्ट्रेस निमरत कौर (Nimrat Kaur) वृंदावन के बृज धाम (Vrindavan Brij Dham) पहुंची. निमरत ने ब्रज धाम में जन्माष्टमी सेलिब्रेट करने के साथ ही वृंदावन के दूसरे मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की. अपनी स्पिरिचुअल जर्नी के दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस को बांके बिहारी जी से लेकर नीम करौली आश्रम तक की तस्वीरों की झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर दिखाई हैं.

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दसवीं पास एक्ट्रेस निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर अपने स्पिरिचुअल विजिट बृज के खूबसूरत दर्शन कराते हुए फोटोज की सीरीज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने फैंस को अपने जन्माष्टमी त्यौहार की झलकियां, जिनमें एक्ट्रेस का मंदिर जाना, पूजा करना और वहां के ट्रेडिशनल फूड का आनंद लेना शामिल है.

पहली तस्वीर में एक्ट्रेस बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस फूलों से सजाई हुई बांके बिहारी जी की मूर्ति के सामने प्रार्थना करते दिखाई दे रही है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा – श्री बांके बिहारी जी..

दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस माथे पर तिलक लगाए मुस्कुराती हुई दिख रही हैं. बाकी की फोटो में निमरत अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बाद पारंपरिक खाने का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं.

एक फोटो में एक्ट्रेस निमरत श्री बाबा नीम करौली आश्रम में नज़र आ रही हैं, जो उनकी ब्रज यात्रा का एक और आध्यात्मिक पड़ाव है विजिट के दौरान निमरत बेहद सिंपल ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रही हैं.

