Close

निमरत कौर ने ब्रज में सेलिब्रेट की कृष्ण जन्माष्टमी, बांके बिहारी जी से लेकर नीम करौली बाबा तक – एक्ट्रेस ने दिखाई अपनी स्पिरिचुअल जर्नी की झलकियां (Nimrat Kaur celebrates Janmashtami in Brij, shares spiritual glimpses from Banke Bihari Ji to Neem Karoli Baba Ashram)

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक्ट्रेस निमरत कौर (Nimrat Kaur) वृंदावन के बृज धाम (Vrindavan Brij Dham) पहुंची. निमरत ने ब्रज धाम में जन्माष्टमी सेलिब्रेट करने के साथ ही वृंदावन के दूसरे मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की. अपनी स्पिरिचुअल जर्नी के दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस को बांके बिहारी जी से लेकर नीम करौली आश्रम तक की तस्वीरों की झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर दिखाई हैं.

Nimrat Kaur

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दसवीं पास एक्ट्रेस निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर अपने स्पिरिचुअल विजिट बृज के खूबसूरत दर्शन कराते हुए फोटोज की सीरीज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने फैंस को अपने जन्माष्टमी त्यौहार की झलकियां, जिनमें एक्ट्रेस का मंदिर जाना, पूजा करना और वहां के ट्रेडिशनल फूड का आनंद लेना शामिल है.

Nimrat Kaur

पहली तस्वीर में एक्ट्रेस बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस फूलों से सजाई हुई बांके बिहारी जी की मूर्ति के सामने प्रार्थना करते दिखाई दे रही है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा – श्री बांके बिहारी जी..

Nimrat Kaur

दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस माथे पर तिलक लगाए मुस्कुराती हुई दिख रही हैं. बाकी की फोटो में निमरत अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बाद पारंपरिक खाने का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं.

Nimrat Kaur

एक फोटो में एक्ट्रेस निमरत श्री बाबा नीम करौली आश्रम में नज़र आ रही हैं, जो उनकी ब्रज यात्रा का एक और आध्यात्मिक पड़ाव है विजिट के दौरान निमरत बेहद सिंपल ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रही हैं.

Nimrat Kaur

Share this article