सांसारिक बंधनों को छोड़कर अध्यात्म की राह पर निकली ममता कुलकर्णी Mamta Kulkarni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें ममता बप्पा की आरती (Bappa Aarti) करती हुई दिखाई दे रही हैं.

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर अध्यात्म की राह पर चल पड़ी हैं. ममता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ‘सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची’ गाती हुई नजर आ रही हैं. बप्पा की आरती गाते हुए ममता बीच बीच में अपने बालों को ठीक करती हैं. बार बार उनकी नज़र अपने हाथ पर पकड़े हुए पेपर पर जाती हैं, जिसमें बप्पा की आरती लिखी हुई है.

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि साध्वी बनी ममता कुलकर्णी बहुत तल्लीनता के साथ बप्पा की आरती गाने की कोशिश कर रही है.जैसे ही ममता का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी. एक यूजर ने लिखा – अरे, ये तो पेपर पर लिखी हुई आरती पढ़कर गा रही हैं ब्रो. दूसरे यूजर ने ममता पर निशाना साधते हुए लिखा – कम से कम यूट्यूब से सीख लेती पहले.

तीसरे यूजर ने लिखा – बस करो दीदी, आप तो रहने ही दो. चौथे यूजर ने लिखा- सॉरी दीदी, मुझे थोड़ी हंसी आ गई. पांचवें यूजर ने भी यही कमेंट किया है- सॉरी बप्पा, लेकिन क्या करूं हंसी आ गई. अधिकतर यूजर ने यही कमेंट किया कि सबसे पहले तो इसके हाथ से माइक ले लो. और बहुत से लोगों ने कहा है- मत करो आंटी प्लीज मत करो.
