Close

ममता कुलकर्णी ने गाई गणपति की ‘सुखकर्ता दुखकर्ता’ आरती, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, यूजर्स ने की कमेंट्स की बौछार – प्लीज मत करो आंटी (Mamta Kulkarni Ganpati Bhajan Sukhkarta Dukhharta Video Goes Viral And People Commented A Lot)

सांसारिक बंधनों को छोड़कर अध्यात्म की राह पर निकली ममता कुलकर्णी Mamta Kulkarni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें ममता बप्पा की आरती (Bappa Aarti) करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Mamta Kulkarni

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर अध्यात्म की राह पर चल पड़ी हैं. ममता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ‘सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची’ गाती हुई नजर आ रही हैं. बप्पा की आरती गाते हुए ममता बीच बीच में अपने बालों को ठीक करती हैं. बार बार उनकी नज़र अपने हाथ पर पकड़े हुए पेपर पर जाती हैं, जिसमें बप्पा की आरती लिखी हुई है.

Mamta Kulkarni

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि साध्वी बनी ममता कुलकर्णी बहुत तल्लीनता के साथ बप्पा की आरती गाने की कोशिश कर रही है.जैसे ही ममता का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी. एक यूजर ने लिखा – अरे, ये तो पेपर पर लिखी हुई आरती पढ़कर गा रही हैं ब्रो. दूसरे यूजर ने ममता पर निशाना साधते हुए लिखा – कम से कम यूट्यूब से सीख लेती पहले.

Mamta Kulkarni

तीसरे यूजर ने लिखा – बस करो दीदी, आप तो रहने ही दो. चौथे यूजर ने लिखा- सॉरी दीदी, मुझे थोड़ी हंसी आ गई. पांचवें यूजर ने भी यही कमेंट किया है- सॉरी बप्पा, लेकिन क्या करूं हंसी आ गई. अधिकतर यूजर ने यही कमेंट किया कि सबसे पहले तो इसके हाथ से माइक ले लो. और बहुत से लोगों ने कहा है- मत करो आंटी प्लीज मत करो.

Share this article