फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की प्रशंसा न सिर्फ ऑडियंस कर रहे हैं , बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी जमकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. भक्तिभाव वाले सब्जेक्ट (Devotional Subject) पर बनी इस फिल्म की तारीफ करने वालों में अब अनुभवी एक्ट्रेस व बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Actress And BJP Sansad Hema Malini) का नाम शामिल हो गया है. हेमा मालिनी ने फिल्म की सफलता का श्रेय भगवान हनुमान के आशीर्वाद (success to the blessings of Lord Hanuman.) को दिया है.

एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने मीडिया से बात करते हुए सबसे पहले हनुमान अंश की टीम को बधाई दी. शोले एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा – यहां हनुमान और नीम करौली बाबा का मंदिर है. मैं हमेशा वहां जाती हूं. आज मैं बहुत खुश हूं कि उन पर एक फ़िल्म बनी है. और ये सुपरहिट रही है. आपको बता दूं कि यह हनुमान जी की कृपा है.

जिस लड़की ने इस फ़िल्म को प्रोड्यूस किया है, वह एक आम, सीधी-सादी लड़की है. उसे तो यह भी नहीं पता कि फ़िल्म मेकिंग क्या होती है. लेकिन उसके सपोर्ट की वजह से फिल्म इतनी अच्छी बनी है कि हर कोई फिल्म देखने के लिए उत्सुक है. मैं भी इसे देखना चाहती हूं.

हेमा मालिनी से पहले हनुमान अंश की प्रशंसा करने वालों में प्रीति जिंटा और वरुण धवन भी शामिल हैं. प्रीति जिंटा ने फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया शेयर करते हुए फ़िल्म के एक सीन के साथ उन्होंने लिखा- सीता राम और वाह. दूसरी पोस्ट में प्रीति ने अपने फ़ॉलोअर्स से अपील करते हुए लिखा – दोस्तों, इसे मिस न करें.

वरुण धवन भी अपनी मम्मी के साथ हनुमान अंश देखने के लिए थिएटर गए थे. फिल्म देखने के बाद एक्टर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फिल्म की खूब प्रशंसा की और लोगों से फिल्म को देखने की गुजारिश की.
