Close

हनुमानजी की कृपा से ये फिल्म सुपरहिट रही- हेमा मालिनी ने की ‘हनुमान अंश’ की प्रशंसा, बोलीं- वो लड़की, जिसने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है वो फिल्म मेकिंग के बार में कुछ भी नहीं जानती (Hema Malini praises ‘Hanuman Ansh’, says it’s a superhit due to Hanuman ji’s grace: ‘The girl who produced the film doesn’t even know filmmaking’)

फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की प्रशंसा न सिर्फ ऑडियंस कर रहे हैं , बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी जमकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. भक्तिभाव वाले सब्जेक्ट (Devotional Subject) पर बनी इस फिल्म की तारीफ करने वालों में अब अनुभवी एक्ट्रेस व बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Actress And BJP Sansad Hema Malini) का नाम शामिल हो गया है. हेमा मालिनी ने फिल्म की सफलता का श्रेय भगवान हनुमान के आशीर्वाद (success to the blessings of Lord Hanuman.) को दिया है.

Hema Malini

एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने मीडिया से बात करते हुए सबसे पहले हनुमान अंश की टीम को बधाई दी. शोले एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा – यहां हनुमान और नीम करौली बाबा का मंदिर है. मैं हमेशा वहां जाती हूं. आज मैं बहुत खुश हूं कि उन पर एक फ़िल्म बनी है. और ये सुपरहिट रही है. आपको बता दूं कि यह हनुमान जी की कृपा है.

Hema Malini

जिस लड़की ने इस फ़िल्म को प्रोड्यूस किया है, वह एक आम, सीधी-सादी लड़की है. उसे तो यह भी नहीं पता कि फ़िल्म मेकिंग क्या होती है. लेकिन उसके सपोर्ट की वजह से फिल्म इतनी अच्छी बनी है कि हर कोई फिल्म देखने के लिए उत्सुक है. मैं भी इसे देखना चाहती हूं.

Hema Malini

हेमा मालिनी से पहले हनुमान अंश की प्रशंसा करने वालों में प्रीति जिंटा और वरुण धवन भी शामिल हैं. प्रीति जिंटा ने फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया शेयर करते हुए फ़िल्म के एक सीन के साथ उन्होंने लिखा- सीता राम और वाह. दूसरी पोस्ट में प्रीति ने अपने फ़ॉलोअर्स से अपील करते हुए लिखा – दोस्तों, इसे मिस न करें.

Hanuman Ansh

वरुण धवन भी अपनी मम्मी के साथ हनुमान अंश देखने के लिए थिएटर गए थे. फिल्म देखने के बाद एक्टर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फिल्म की खूब प्रशंसा की और लोगों से फिल्म को देखने की गुजारिश की.

Share this article