कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) ने घर पर गणपति बप्पा आए हैं. भारती सिंह ने गणपति बप्पा का वेलकम (Welcome To Ganpati Bappa) करते हुए आईएनएस को बताया कि ये गणपति उनके छोटे बेटे काजू की पहली गणेश चतुर्थी (Son Kaju’s First Ganesh Chaturthi) है. इसलिए इस बार ये गणेशोत्सव उनके लिए बहुत स्पेशल है.

गणेश चतुर्थी के अवसर पर टीवी की पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने गणपति बप्पा का वेलकम किया है.कॉमेडियन ने आईएएनएस के साथ बात करते हुए कहा कि ये फेस्टिवल उनका फेवरेट फेस्टिवल है, क्योंकि उनके घर में गणपति बप्पा के आने से प्यार, खुशी और पॉजिटिविटी आती है.

आईएनएस को दिए इंटरव्यू में भारती सिंह ने कहा – गणेश चतुर्थी हमेशा से मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार रहा है क्योंकि घर में बप्पा के आने से अलग ही माहौल हो जाता है. प्यार और सुकून मिलता है. इस बार ये गणपति हमारे लिए बहुत ही खास है. हमारे साथ कई चीजें पहली बार हो रही हैं.

का जू की ये पहली गणेश चतुर्थी है. हमारे दोनों छोटे बाल गणेश- गोला और काजू हमारे साथ हैं. हर आरती और मोदक के साथ बच्चों को आंखों में चमक देखना इस सेलिब्रेशन को और भी स्वीट कर देता है.

अवर इंडियन गेम शो विद भारती और हर्ष’ के बारे में बात करते हुए भारती ने कहा- ये शो हमारा पहला बच्चा है, जिसे हमने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के साथ दर्शकों तक पहुंचाया है. बप्पा का इतना सारा आशीर्वाद देखकर भावुक हो जाती हूं. दर्शकों का प्यार मुझे निशब्द कर देता है. सेट पर अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर सेलिब्रेट करने पर ये फील हुआ कि फैमिली सिर्फ घर पर ही नहीं होती बल्कि सेट पर भी है, जहां हम साथ मिलकर बप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं.
