Close

‘देवों के देव महादेव’ की ‘पार्वती’ की बेटी बनी राधा, सोनारिका भदौरिया की बेटी की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल, फैंस बोले- ये तो मां जैसी सुंदर (Devon Ke Dev Mahadev Actress Sonarika Bhadoria’s daughter becomes Radha Rani, Fans shower love, Say- She is beautiful like her mother)

सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में ‘पार्वती’ (Devon Ke Dev Mahadev Actress) का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने पिछले साल 5 दिसंबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया था. इसके बाद से ही सोनारिका मदरहुड के हर मोमेंट को एन्जॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर मदरहुड की अपनी जर्नी के हर स्टेप को शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने बेटी के साथ जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम (Sonarika Bhadoria celebrates daughter’s first Janmashtami) से मनाया, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाफैम के साथ अब शेयर की है.

सोनारिका बेटी के जन्म के बाद से ही सारी रस्में, सारे फेस्टिवल्स पूरे धूमधाम से मनाती हैं. जन्माष्टमी के मौके पर अब टीवी की पार्वती ने अपनी बेटी को राधा बनाया था. सोनारिका की लाडली विरिका (Sonarika Bhadoria’s daughter Virika) की ये पहली जन्माष्टमी थी, तो एक्ट्रेस इसे लेकर कुछ ज़्यादा ही एक्साइटेड थीं. उन्होंने अपनी लाडली को घाघरा चोली पहनाया था और लंबी चोटी भी बनाई थी. पैरों में आलता, गले में हार, बालों में फूलों वाला टियारा लगाए विरीका बेहद खूबसूरत लग रही हैं और राधा बन नेटीज़न्स का दिल जीत रही हैं.

सोनारिका ने राधा बनी अपनी लाडली का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें नन्हीं विरीका की नटखट अदाएं देख फैंस फिदा हो रहे हैं. इस पोस्ट के साथ सोनारिका ने कैप्शन में लिखा, ‘विरीका की पहली कृष्ण जन्माष्टमी.’

फैंस विरीका के इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. कुछ फैंस तो कमेंट में लिख रहे हैं कि विरीका अपनी मां जैसी ही खूबसूरत है.

सोनारिका ने 2011 में शो ‘तुम देना साथ मेरा’ से टेलीविजन पर डेब्यू किया था. हालांकि, उन्हें पॉपुलैरिटी मिली टीवी के माइथोलॉजिकल ड्रामा ‘देवों के देव महादेव’ से सोनारिका कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें ‘जादूगाडू’ और ‘ईदो रकम आदो रकम’ जैसी तेलुगु मूवीज शामिल है. फिल्मों में काम करने के बाद वह ‘पृथ्वी वल्लभ’, ‘दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली’, और ‘इश्क में मरजावां’ के साथ टेलीविजन पर लौटीं. एक्ट्रेस ने शादी के बाद टीवी से दूरी बना ली और कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले लिया है.

Share this article