करीना कपूर (Kareena Kapoor) सभी धर्म का सम्मान करती हैं और हर त्योहार उतने ही उत्साह से मनाती हैं. वो अपने दोनों बेटों तैमूर (Taimur) और जेह (Jeh) बाबा को भी सभी फेस्टिवल सेलिब्रेशन में शामिल करती हैं. अब करीना ने गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर अपनी फैमिली के साथ बप्पा को घर पर वेलकम किया है और बप्पा की झलक (Kareena Kapoor shares glimpse of Ganesh Chaturthi celebrations) भी फैंस को दिखाई है.

करीना कपूर के घर हर साल गणपति बप्पा विराजते हैं. सैफ (Saif Ali Khan) और करीना अपने बच्चों के साथ हर साल गणपति उत्सव मनाते हैं. इस साल करीना के छोटे बेटे जेह (Jeh) ने अपने हाथों से घर पर ही गणेश जी की इको फ्रेंडली मूर्ति बनाई है, जिसकी झलक करीना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिट्टी के बने गणेश जी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे नन्हें जेह ने अपने हाथों से बनाया है. एक और तस्वीर में सैफ अली खान अपने हाथों से जेह की बनाई गणपति की मूर्ति को गढ़ते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में सफेद कुर्ता पायजामा पहने सैफ अली खान ज़मीन पर बैठकर गणपति की मूर्ति बनाते नजर आ रहे हैं.

इस तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, “मेरे जेह बाबा ने बनाया है. सभी को गणेश चतुर्थी की शांति और खुशियों भरी शुभकामनाएँ. सभी के जीवन में सुख और शांति बनी रहे!”

सैफ और करीना का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वो उनकी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. बता दें कि अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद सैफ-करीना के परिवार में हर त्योहार की झलक देखने को मिलती है. करीना बता चुकी हैं कि उनके परिवार में हर धर्म के त्योहारों को बराबर खुशी के साथ मनाया जाता है. उनके घर में क्रिसमस की तरह ही दिवाली भी धूमधाम से मनाई जाती है, वहीं ईद भी का जश्न होता है.
