एप्पल के लेटेस्ट प्रो मॉडल्स (Apple’s latest Pro models) को लेने की होड़ में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने इस मोमेंट को हाइलाइट करते हुए एक ऐसा बयान शेयर किया जो इस लेटेस्ट टेक अपग्रेड (Latest Tech Upgrade) से कहीं आगे है.

एप्पल के लेटेस्ट प्रो मॉडल्स को सबसे पहले घर के जाने की उम्मीद में एप्पल स्टोर के बाहर कस्टमर्स की लंबी लंबी लाइनें लगी हुई हैं. एक्टर सोनू सूद ने इस मोमेंट की एक झलक अपने फैंस को दिखाई है. सोनू एक्स पर एप्पल स्टोर के बाहर लंबी लंबी लाइनों में खड़े कस्टमर्स की एक फोटो शेयर की है. इस फोटो के जरिए सोनू ने फैंस का ध्यान इस बात की और खींचा है कि लोग किन चीज़ों को प्राथमिकता देते हैं.

शेयर की गई फोटो के साथ सोनू ने एक्स पर एक्स पर लिखा – नया फ़ोन, नई EMI… वही पुराने बिल! शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ़ अपने फोन अपग्रेड करने के लिए नहीं, बल्कि बदलाव लाने के लिए लाइन में लगें. असली अपग्रेड एक बेहतर समाज है.

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई. कुछ यूज़र्स ने सोनू सूद की बात से सहमत है, जबकि कुछ लोगों ने ये सवाल उठाया है कि आईफोन 18 लेने की इतनी जल्दी क्या है. लॉन्च होने के बाद भी ये आईफोन मार्केट में उपलब्ध रहने वाला है.

दूसरे यूजर ने लिखा – सच कड़वा होता है, लेकिन सच तो सच है! काश देश के युवा समाज को बदलने के लिए लाइन में लगने में भी ऐसा ही उत्साह दिखाते. तीसरे ने लिखा – सोनू भाई ने सही कहा. दिखावे का भारी बिल उठाने से बेहतर है कि हम सामाजिक सुधारों में अपना योगदान दें.
