Close

IPhone 18 लॉन्च के मौके पर लगी लंबी-लंबी कतारों पर किया सोनू सूद ने रिएक्ट, शेयर की फोटो, बोले – नया फोन, नई EMI, वही पुराने बिल्स (iPhone 18 launch: Sonu Sood reacts to long queues, shares photo saying ‘new phone, new EMI, same old bills’)

एप्पल के लेटेस्ट प्रो मॉडल्स (Apple’s latest Pro models) को लेने की होड़ में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने इस मोमेंट को हाइलाइट करते हुए एक ऐसा बयान शेयर किया जो इस लेटेस्ट टेक अपग्रेड (Latest Tech Upgrade) से कहीं आगे है.

Sonu Sood

एप्पल के लेटेस्ट प्रो मॉडल्स को सबसे पहले घर के जाने की उम्मीद में एप्पल स्टोर के बाहर कस्टमर्स की लंबी लंबी लाइनें लगी हुई हैं. एक्टर सोनू सूद ने इस मोमेंट की एक झलक अपने फैंस को दिखाई है. सोनू एक्स पर एप्पल स्टोर के बाहर लंबी लंबी लाइनों में खड़े कस्टमर्स की एक फोटो शेयर की है. इस फोटो के जरिए सोनू ने फैंस का ध्यान इस बात की और खींचा है कि लोग किन चीज़ों को प्राथमिकता देते हैं.

Sonu Sood

शेयर की गई फोटो के साथ सोनू ने एक्स पर एक्स पर लिखा – नया फ़ोन, नई EMI… वही पुराने बिल! शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ़ अपने फोन अपग्रेड करने के लिए नहीं, बल्कि बदलाव लाने के लिए लाइन में लगें. असली अपग्रेड एक बेहतर समाज है.

Sonu Sood

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई. कुछ यूज़र्स ने सोनू सूद की बात से सहमत है, जबकि कुछ लोगों ने ये सवाल उठाया है कि आईफोन 18 लेने की इतनी जल्दी क्या है. लॉन्च होने के बाद भी ये आईफोन मार्केट में उपलब्ध रहने वाला है.

Sonu Sood

दूसरे यूजर ने लिखा – सच कड़वा होता है, लेकिन सच तो सच है! काश देश के युवा समाज को बदलने के लिए लाइन में लगने में भी ऐसा ही उत्साह दिखाते. तीसरे ने लिखा – सोनू भाई ने सही कहा. दिखावे का भारी बिल उठाने से बेहतर है कि हम सामाजिक सुधारों में अपना योगदान दें.

Share this article