Close

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, घर आई दूसरी बार लक्ष्मी, कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया गुड न्यूज़ (Deepika Padukone-Ranveer Singh blessed with second child, a baby girl, Couple shares good news on social media)

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह (Deepika Padukone-Ranveer Singh) के घर बड़ी खुशखबरी आई है. कपल दूसरी बार पैरेंट्स (Deepika Padukone-Ranveer Singh welcomes second child) बन गए हैं. गणपति फेस्टिवल पर उनके घर लक्ष्मी (Deepika Padukone welcomes baby girl) आई है. कपल ने ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके बाद उन्हें बधाई देनेवालों का तांता लग गया है.

दीपिका-रणवीर ने सोशल मीडिया पर ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें नजर वाले इमोजी के साथ दूसरी बेटी के जन्म का ऐलान किया है. साथ में डेट भी लिखा है.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने थोड़ी देर पहले ही इंस्टाग्राम हैंडल पर पैरों के निशान वाली एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा है, “वेलकम बेबी गर्लः 19.9.2026. दुआ, दीपिका और रणवीर.”

दीपिका रणवीर ने जैसे ही ये गुड न्यूज़ शेयर की, सेलेब्स और फैंस ने बधाइयों की बारिश कर दी. सोनम कपूर, सारा अर्जुन, नेहा धूपिया, सोनू सूद, ताहिका कश्यप तमाम सेलेब्स पोस्ट पर कमेंट करके कपल को बधाई दे रहे हैं.

एक दिन पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे, जहां कपल ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया था. इस मौके पर रणवीर के मम्मी-पापा भी साथ थे और सभी ने मिलकर आने वाले बच्चे के लिए प्रार्थना की. सिद्धिविनायक मंदिर जाने से एक दिन पहले रणवीर सिंह ने लाल बाग के राजा के दर्शन किए थे.

Share this article