Close

रणबीर-आलिया ने नीतू कपूर और राहा के साथ किया बप्पा का विसर्जन, कपूर फैमिली के नए बंगले कृष्णाराज में विराजे थे गणपति बप्पा (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt with Mom Neetu Kapoor and Raha bid and adieu to Bappa, Kapoor family has welcomed Bappa in their new home Krishnaraj)

देशभर में फिलहाल गणपति फेस्टिवल (Ganpati festival) की धूम मची हुई है. पूरा देश बप्पा की भक्ति में डूबा नज़र आ रहा है. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में भी पूरे जोश और आस्था के साथ बप्पा को वेलकम किया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर भी नज़र आ रही है. हर साल की तरह इस साल भी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर बप्पा विराजे थे और कल पूरी आस्था के साथ कपूर फैमिली ने बप्पा (Ranbir Kapoor bid and adieu to Bappa) को विदाई दी.

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Ganpati Visarjan

रणबीर कपूर और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) हर साल बेहद सादगी से गणेश चतुर्थी मनाते हैं. इस स्पेशल मोमेंट्स को वो सोशल मीडिया से दूर ही रखते हैं और बेहद प्राइवेटली गणपति फेस्टिवल सेलिब्रेट करते हैं. इस साल भी उनके घर 5 दिन के लिए बप्पा विराजमान हुए थे. 5 दिन तक गणेश जी की पूजा अर्चना करने के बाद कल उन्होंने विधिवत बप्पा को विदाई दी. उनके गणपति विसर्जन की तस्वीरें और वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

Ranbir Kapoor Ganpati Visarjan

इस साल कपूर फैमिली के लिए गणेश फेस्टिवल एक खास वजह से स्पेशल था. इस साल उनके नए बंगले कृष्णाराज में गणपति बप्पा विराजे थे. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर और राहा ने साथ मिलकर कल साथ मिलकर घर के बाहर गणपति विसर्जन किया. कपूर फैमिली ने पारंपरिक तरीके से और पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना की और इसके बाद बप्पा को विदाई दी.

इस दौरान पूरी कपूर फैमिली ट्रेडिशनल अटायर में बेहद सिंपल लुक में नज़र आई. विसर्जन के दौरान पूरी कपूर फैमिली एक ही फ्रेम में नज़र आई. रणबीर ने जहां गणेश जी की मूर्ति उठा रखी थी, वहीं आलिया का पूरा ध्यान बेटी राहा पर था. वो प्रोटेक्टिंग मॉम की तरह राहा को पैप्स की नज़रों से बचाती नज़र आईं. जबकि नीतू कपूर पूजा की थाली हाथ में थामे दिखाई दीं.

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Ganpati Visarjan

इस दौरान रणबीर और नीतू कपूर ने पैप्स के साथ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे भी लगाए. पैप्स के कहने पर रणबीर ने आलिया और मॉम नीतू कपूर के साथ कैमरे को पोज़ दिए और उनके साथ हैप्पी मोमेंट्स शेयर करते नज़र आए. इन तस्वीरों में कपूर फैमिली की बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है.

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Ganpati Visarjan

विसर्जन के बाद पूरे भीगे हुए और थके होने के बाद भी रणबीर ने अपने हाथों से पैप्स को प्रसाद बांटा और उनके लिए एक बार फिर पोज़ भी दिया. रणबीर कपूर का ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

इससे पहले उनके घर से गणेश सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें आलिया और रणबीर गेस्ट के साथ पोज़ कर रहे थे. इसके अलावा उनके मंडप डेकोरेशन की भी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें रणबीर ने पापा ऋषि कपूर को खासतौर पर याद किया था और मंडप के पास ऋषि कपूर की तस्वीर भी रखी थी.

Share this article