बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh-Deepika Padukone) गणपति बप्पा का आशीर्वाद (Ganpati Bappa Blessing) लेने के लिए मुंबई के आइकॉनिक सिद्धिविनायक मंदिर (Iconic Siddhivinayak Temple) पहुंचे. कपल के मंदिर विजिट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दीपिका का बेबी बंप साफ दिख रहा है.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली है. कपल जल्द ही अपने सेकंड बेबी का वेलकम करने वाला है. इसी बीच गणेशोत्सव के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट हुए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में रणवीर कुर्ता-पायजामा पहने हुए दिखे. जबकि जल्द मम्मी बनने वाली दीपिका सलवार सूट के साथ दुपट्टा ओढ़े हुए नजर आईं. एक्ट्रेस ने अपने बालों को जूड़ा बनाकर गजरा लगाकर स्टाइल किया हुआ था.

दीपिका के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है. कड़ी सुरक्षा के बीच कपल मंदिर परिसर की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दिया.
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2024 में अपनी बेटी दुआ का वेलकम किया था, तब भी कपल ने सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया था.

अब दूसरे बच्चे की डिलीवरी से पहले भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे.
