अपनी अपकमिंग फिल्म वी-वान के प्रमोशन के लिए पटना के मरीन ड्राइव पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया (Sidharth Malhotra And Tamannaah Bhatia) ने गंगा आरती (Ganga Aarti) में शामिल हुए. इस दौरान स्टार्स ने बिहार की संस्कृति और छठ पूजा पर अपनी बात कही.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना के जेपी गंगा पथ स्थित मरीन ड्राइव पहुंचे थे.

सिद्धार्थ और तमन्ना ने वहां पर गंगा आरती की. और अब द विवान टीम के पटना ट्रिप के वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं.

तमन्ना भैया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में तमन्ना और सिद्धार्थ पंडित के साथ मिलकर पूरी श्रद्धा के साथ गंगा मां की पूजा और आरती करते हुए नज़र आ रहे हैं.

गंगा आरती करने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस के साथ मिलकर ‘छठी मैया की जय’ कहकर जयकार किया.

एक्टर ने फिल्म और पूर्वांचल की संस्कृति के बारे में फैंस से ढेर सारी बातें की. फिर तमन्ना ने भी फैंस के साथ अपने गंगा आरती में शामिल होने के अनुभव को शेयर किया. इस पहले सिद्धार्थ, तमन्ना और एकता कपूर ने महावीर मंदिर में भगवान के दर्शन और प्रार्थना कर उनका आशीर्वाद लिया.
