Close

अजय देवगन ने फ्लॉन्ट की बेटे युग देवगन की फिजिक, शेयर किए वीडियो में दिखाई बेटे के Gym Day की झलक (Ajay Devgn’s Flaunts Son Yug Devgn physique, share Glimpse From His Gym Day)

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो उनके 16 वर्षीय बेटे युग देवगन (Yug Devgn) जिम सेशन (Gym Session) का है. इस वीडियो में वर्कआउट करते हुए युग फिजिकल ट्रांसमिशन और टोन्ड फिजिक साफ नजर आ रहे हैं.

Ajay Devgn

अजय ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक बेटे युग का जिम में वर्क आउट करते हुए का एक वीडियो शेयर किया है. अजय देवगन ने इस खास मोमेंट को एक प्राउड फादर के तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो जिम में पसीना बहाते हुए अपने यंग बेटे की लगन और हार्ड वर्क वाले वर्कआउट को रिकॉर्ड कर रहे हैं.

 

Ajay Devgn's Son

इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने कुछ कैप्शन नहीं लिखा है – बस ‘ संडे’ लिखा. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. वीडियो को देखने के बाद फैंस युग की मस्कुलर बॉडी और टोन्ड आर्म्स से काफी इंप्रेस हो रहे हैं. एक्टर के फैंस युग को जमकर प्रशंसा कर रहे हैं. अनेक यूजर्स ने रेड हार्ट वाले इमोजी और फायर वाले इमोजी सेंड किया हैं.

Ajay Devgn's Son

दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा है – मैंने जूम करके देख लिया बिल्कुल अजय जैसा लगता है.

Share this article