Close

बॉडी शेमिंग वाले मुद्दे पर सलमान के सपोर्ट में आए विवेक ओबेरॉय, बोले- नेगेटिविटी क्यों चाहिए, 20 साल से दोनों के बीच है बातचीत बंद (Vivek Oberoi backs Salman Khan’s stand against trolls, Says- There are a lot of positive things to do in life)

सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में जिस तरह से बॉडी शेमिंग करनेवालों को लताड़ (Salman Khan on online trolling) लगाई है,  पूरी इंडस्ट्री उनसे इम्प्रेस हो गई है और खुलकर उनका सपोर्ट कर रही है. अब विवेक ओबेरॉय ने भी इस मुद्दे पर सलमान का सपोर्ट (Vivek Oberoi backs Salman Khan’s stand against trolls) किया है. विवेक ओबेरॉय का ये रिएक्शन लोगों का ज़्यादा ध्यान इसलिए खींच रहा है कि पिछले 20 साल से विवेक और सलमान के बीच बातचीत बंद है. ऐसे में विवेक का सलमान को सपोर्ट करने अजीब लग रहा है.

Salmaan Khan

बिग बॉस के वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान ने बॉडी को लेकर ट्रोल करनेवालों की खुलकर क्लास लगाई थी. उन्होंने शर्टलेस होकर अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट की थी और उनकी उम्र और लुक्स को लेकर ट्रोल करनेवालों को जमकर लताड़ा था. सलमान ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के लिए भी स्टैंड लिया था और उन्हें ट्रोल करनेवालों पर खूब भड़के थे.

Vivek Oberoi

सलमान ने कहा था, “आपका जो कमेंट होता है किसी के लुक्स, बॉडी, वजन या परिवार को लेकर वो गलत है. आप किसी को ट्रोल कर रहे हो जो मां बनी है. आप बोल रहे हो भद्दी लग रही है, मोटी हो गई है, बुड्ढा हो गया है. ये काफी गलत बात है. सबका प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ता है. जब वह वापस फिल्मों में काम करेंगी तो वापस शेप पर आ जाएंगी. वह अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं.” सलमान के इस स्टैंड की पूरी इंडस्ट्री ने तारीफ की थी और उनके सपोर्ट में आगे आए थे.

Salman Khan

अब विवेक ओबेरॉय ने भी सलमान का सपोर्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को एक नेगेटिव एक्टिविटी बताया और लोगों से इससे बचने की अपील की. एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि ट्रोलिंग पर सलमान के रिएक्शन से वो कितना सहमत है, तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ट्रोलिंग नहीं करनी चाहिए। ट्रोलिंग एक नेगेटिव चीज है. जिंदगी में करने के लिए इतने पॉजिटिव काम हैं, तो नेगेटिव चीजों में क्यों पड़े हो?”

Vivek Oberoi

हालांकि विवेक ने डायरेक्टली सलमान का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों के कान खड़े हो गए कि 20 साल से दोनों के बीच बातचीत तक है, ऐसे में विवेक ने सलमान को क्यों सपोर्ट किया. बता दें कि सलमान और विवेक के बीच विवाद काफी पुराना है, जिसकी शुरुआत ऐश्वर्या राय से जुड़े रिश्ते को लेकर हुई थी. तब विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर सलमान पर कई तरह के आरोप लगाए थे.  कहा तो ये भी जाता है कि सलमान से पंगा लेने की वजह से ही विवेक ओबेरॉय का फ़िल्मी करियर खत्म हो गया .

Share this article