Close

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बप्पा के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन, लालबागचा राजा को डेडीकेट किया अवॉर्ड, बोले- गणपति बप्पा मोरया (Kartik Aaryan Dedicates His Big National Award Win To Lalbaugcha Raja)

फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) में बेहतरीन एक्टिंग के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) से सम्मानित किया गया. अपनी लाइफ के बिगेस्ट अचीवमेंट को हासिल करने के बाद कार्तिक आर्यन सीधे पहुंचे लालबागचा राजा (Lal Baghcha Raja) के दरबार में.

Kartik Aaryan

कल यानी 22 सितंबर का दिन कार्तिक आर्यन क की लाइफ का बेहद खास दिन था. बीते कल कार्तिक उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में शानदार एक्टिंग के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्तिक को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया.इस अवॉर्ड को जीतने के बाद कार्तिक आर्यन ने गणपति बप्पा को याद किया.

Kartik Aaryan

कार्तिक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक गणपति बप्पा के दर्शन करते समय की एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में कार्तिक बप्पा के चरणों में अपने सम्मान को समर्पित करते हुए और सिर झुकाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा – मेरे सुखकर्ता दुखहर्ता धन्य है…शब्दों से परे हैं…

Kartik Aaryan

सोशल मीडिया पर कार्तिक के लालबागचा राजा के गणपति बप्पा के दर्शन करने के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में कार्तिक नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल पहुंचे.

Kartik Aaryan

वीडियो में देख सकते हैं कि कार्तिक ने नेशनल अवॉर्ड को बप्पा के चरणों में समर्पित करते हैं. उनके चरणों में श्रद्धा से सिर झुकाकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

Kartik Aaryan

मंदिर विजिट के इस वीडियो में कार्तिक आर्यन ब्लू एंड व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहने हुए एकदम नए लुक में नजर दिखाई दे रहे हैं. और श्रद्धालुओं से गणपति बप्पा मोरया कहते हुए दिख रहे हैं.

Share this article