Close

‘एक हज़ारों में मेरा भाई है…’ बहन रिद्धिमा ने भाई रणबीर कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा- तू ही मेरा चांद है तू ही रैना है (‘Ek Hazaron Mein Mera Bhai Hai…’ Riddhima Kapoor Writes Heartfelt Note For Brother Ranbir Kapoor’s Birthday)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज अपना 44 वां बर्थडे सेलिब्रेट (Ranbir Kapoor celebrating birthday) कर रहे हैं. आज, 28 सितंबर को राहा (Raha Kapoor) के पापा का बर्थडे है. इस मौके पर फैंस रणबीर कपूर को भर भरकर जन्मदिन की बधाई (Fans wishing Ranbir Happy Birthday) दे रहे हैं. इंडस्ट्री के लोग और उनके फैमिली मेंबर्स भी बर्थडे पर रणबीर पर प्यार लुटा रहे हैं. मॉम नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोशल मीडिया पर रणबीर के साथ एक सेल्फी शेयर करके बेटे के लिए दिल को छू लेनेवाला बर्थडे मैसेज लिखा था. उन्होंने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे टू यू राना. तुम मेरे हो. और मैं बहुत ब्लेस्ड फील कर रही हैं.’

Ranbir Kapoor

और अब बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani)ने भी बर्थडे पर भाई पर प्यार उड़ेला है. उन्होंने इस स्पेशल डे पर इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट (Riddhima Kapoor Writes Heartfelt Note For Brother Ranbir) शेयर किया है. और एक फैमिली फ़ोटो शेयर करके भाई के साथ अपने बांड को सेलिब्रेट किया है.

Ranbir Kapoor

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रणबीर कपूर के साथ रिद्धिमा और उनके हस्बैंड भरत साहनी नज़र आ रहे हैं. इसके साथ रिध्दिमा ने ‘एक हज़ारों में…’ गाने की लाइन लिखकर भाई पर प्यार बरसाया है.

Ranbir Kapoor and Family

रिध्दिमा ने लिखा, “तू मेरा चांद है, तू ही रैना है… एक हज़ारों में मेरा भाई है… सारी उमर हमें सतग रहना है…’ इसके साथ उन्होंने रणबीर को बर्थडे भी विश किया है. उन्होंने लिखा, “हैप्पीएस्ट बर्थडे Rans, लव यू.”

Ranbir Kapoor

रिद्धिमा का भाई के लिए ये प्यारा सा बर्थडे विश वायरल हो रहा है. फैंस को भाई-बहन की बॉन्डिंग पसंद आ रही है और वे उनकी पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट करके रणबीर को बर्थडे विश कर रहे हैं. फैंस को अब इंतज़ार है आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बर्थडे पोस्ट का कि वो पति के बर्थडे को कैसे सेलिब्रेट करती हैं.

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

Share this article